search

हरियाणा: निगम चुनाव के लिए नई रणनीति बनाने में जुटी BJP, जल्द घोषित करेगी प्रभारी; दिल्ली में हुई कोर कमेटी की बैठक

Chikheang 2026-1-11 18:56:32 views 766
  

निगम चुनाव के लिए नई रणनीति बनाने में जुटी BJP। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली/पंचकूला। फरवरी में अंबाला, पंचकूला तथा सोनीपत के नगर निगम के चुनाव होने हैं, इससे पहले ही भाजपा चुनाव प्रभारी के साथ सह चुनाव प्रभारी नियुक्त कर देगी। निगम चुनाव के लिए भाजपा अभी से ही रणनीति बनाने में लग गई है।

नई दिल्ली में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शहरों में पार्टी की सरकार बनाने के लिए विमर्श भी किया गया। प्रभारी की जिम्मेदारी उन पदाधिकारियों को तरजीह दी जा सकती है। जिनके निर्देशन पर पार्टी ने गुरुग्राम तथा फरीदाबाद का निगम चुनाव प्रचंड बहुमत से जीता था।

चुनाव के लिए विपक्षी दल भी तैयारी कर रहे हैं, लेकिन संगठन के बल पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही भाजपा चुनावी रणनीति बनाने में देर नहीं करती है। यह बात शनिवार को नई दिल्ली में शनिवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक में देखने को भी मिल।

करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में भाजपा पदाधिकारियों ने 35 मिनट से अधिक समय तक इसी मुद्दे पर चर्चा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शहर में पार्टी की सरकार बनाने के लिए उत्सुक दिखे। बैठक में यह तय हुआ कि चुनाव प्रभारी बनाए जाएंगे।

यह काम इसी सप्ताह कर लिया जाएगा। उनकी मदद से ही उम्मीदवारों का चयन होगा। जिससे तीनों शहर में गुरुग्राम तथा फरीदाबाद की तरह भाजपा का एकाधिकार रहे और विपक्ष के पार्षद सदन में कम संख्या में पहुंचे।

भाजपा संगठन की ओर से यह संदेश दिया गया है कि ऐसे लोगों काे पार्षद उम्मीदवार बनाया जाए जो जीत की दहलीज पर पहुंचने का दम रखते हैं। उनके अपने वार्ड में जनता उन्हें पसंद करती या नहीं इस बात की पार्टी जानकारी जुटाएगी।

बता दें कि निगम चुनाव के लिए 22 जनवरी काे ड्रा निकाला जाएगा। तीनों नगर निगम में से एक निगम में मेयर पद बीसी-बी के लिए आरक्षित होगा। सोनीपत तथा पंचकूला नगर निगम का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। मंगलवार (13 जनवरी)को अंबाला नगर निगम का भी कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।


निगम चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है। जल्द ही जरूरी नियुक्ति कर दी जाएंगी। हरियाणा भाजपा कोर कमेटी की बैठक में संयुक्त रूप से निर्णय लिया गया है। शहर की सरकार भी भाजपा की ही बनेगी।

- मोहनलाल बड़ौली, अध्यक्ष भाजपा (हरियाणा)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168386