search

Amazing love : प्रेमी के साथ थी मां, पुत्र ने कहा- घर चलो, मां बोली- मिस्ड कॉल पर हुआ था प्यार, कर ली शादी

cy520520 2026-1-11 19:26:39 views 581
  

Amazing love :बांका के अमरपुर बस स्टैंड के पास प्रेमी, प्रेमिका और उसके पुत्र में हुआ विवाद



संवाद सहयोगी, अमरपुर (बांका)। Amazing love :बांका जिले में एक गजब प्रेमी कहानी सुनने को मिला है। 55 वर्षीय महिला को मिस्ड कॉल पर एक पुरुष से प्रेम हो गया। दोनों ने भागकर शादी कर ली। पुत्र ने महिला पर कई आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार अमरपुर शहर के बस स्टैंड चौक पर रविवार को प्रेमी संग फरार अधेड़ महिला को उसके पुत्र ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दिया। जिससे बस स्टैंड चौक पर लगभग एक घंटा तक हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
थाने में घंटों तक होता रहा विवाद

आखिरकार सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर अधेड़ महिला उसके पुत्र एवं अन्य को लेकर थाना लाया। महिला भरको गांव की खुश्बू देवी (55) एवं प्रेमी अररिया जिला के नारायणपुर गांव वकील मिश्रा है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
महिला को तीन पुत्र है

महिला के पुत्र समीत मंडल ने बताया कि वह तीन भाई हैं। बड़ा भाई गुड्डू मंडल दिल्ली में मजदूरी करता है। जबकि दोनों भाई मां के साथ भरको में ही रहते थे। लगभग छह महीना पूर्व मां खुश्बू देवी ने उसकी पत्नी का जेवरात एवं अन्य कीमती सामान लेकर घर से फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चल पाया।
बस स्टैंड पर मां को किसी युवक के साथ देखा

रविवार की सुबह गांव के लोगों से जानकारी मिली कि मां खुश्बू देवी बस स्टैंड चौक पर एक युवक के साथ है। जो अन्यत्र जाने के लिए यात्री बस का इंतजार कर रही है। जब वह मौके पर पहुंचा,और मां को घर जाने की बात कही तो घर जाने से इंकार करने लगी। नोंकझोंक होते देख उक्त युवक गाली-गलौज करने लगा।
घर नहीं जाना चाहती है महिला

महिला खुशबू देवी ने बताया कि छह महीना पूर्व मोबाइल पर मिस्ड काल से वकील मिश्रा से संपर्क हुआ था। जिसपर दोनों ने पंजाब के लुधियाना में शादी कर लिया है। पुलिस के पुछताछ से पारिवारिक दबाव के बाद भी महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद कर रही है। जो क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163490