search

भोपाल में निकली 1101 ट्रैक्टरों की महारैली, सीएम मोहन बोले- सरसों की फसल का देंगे भावांतर, गर्मी में उड़द-मूंगफली भी खरीदेंगे

cy520520 Yesterday 20:26 views 821
  

सीएम डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर ट्रैक्टर रैली को रवाना किया, वह खुद भी ट्रैक्टर चलाते हुए कुछ दूर तक रैली में साथ चले।  



डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाने की औपचारिक शुरुआत रविवार को भव्य आयोजन के साथ हुई। इस अवसर पर राजधानी भोपाल में कोकता बायपास स्थित आरटीओ कार्यालय से 1100 ट्रैक्टरों की महा रैली निकाली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और स्वयं ट्रैक्टर चलाकर किसानों के साथ इसमें शामिल हुए। उनके साथ कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना और हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा भी ट्रैक्टर पर सवार नजर आए।

इसके बाद जंबूरी मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ई-विकास पोर्टल, एग्री स्टैक वितरण प्रणाली और खाद आपूर्ति पोर्टल का शुभारंभ किया। नई व्यवस्था के तहत किसान अब पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से खाद की बुकिंग कर सकेंगे और सीधे डिलीवरी की सुविधा प्राप्त करेंगे। इससे किसानों को खाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।

  
किसानों की आय बढ़ाने के जतन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार सरसों की फसल पर भी किसानों को भावांतर देगी। इसके लिए केंद्र सरकार को लिखा है। गर्मी में फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए उड़द और मूंगफली की खरीदी के साथ इन पर बोनस देने का भी प्रयास है। गर्मी में मूंग के उत्पादन में कीटनाशकों के अधिक उपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने दूसरी फसलों के उत्पादन पर जोर दिया। कहा कि सब पूछ रहे हैं, गेहूं की खरीदी 2700 रुपये प्रति क्विंटल कब से होगी। हमने जो भी घोषणाएं की थी, पांच वर्ष के लिए थी। अभी तीन वर्ष बचे हैं। जो कहा है, वह करके दिखाएंगे।

  
किसानों के हित में अनेक घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने रविवार को भोपाल में वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाने की औपचारिक शुरुआत के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों के हित में कई घोषणाएं कीं। इस मौके पर किसानों की आय बढ़ाने के लिए रोडमैप और वर्ष भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में रूपरेखा बताई। इसमें किसानों की आय बढ़ाने, अपव्यय घटाने, कृषि में रोजगार सृजन, आधुनिकीकरण, प्राकृतिक एवं जैविक कृषि, जल मिट्टी एवं कृषि आदान का अनुकूलन, मूल्य श्रृंखला बाजार एवं किसान हिस्सेदारी, निर्यात ब्रांडिंग एवं वैश्विक उपस्थिति, अनुसंधान, नवाचार आदि पर विशेष ध्यान रहेगा।
खेती का रकबा बढ़ा

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में सिंचाई क्षमता बढ़ने से खेती का रकबा ढाई लाख हेक्टेयर बढ़ गया है। देश में पहली बार किसान कल्याण वर्ष किसी राज्य में मनाया जा रहा है। इसमें हम किसानों से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं पर काम करेंगे। किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण दिलाने का निर्णय किया है। वर्ष में मोटे अनाजों के उत्पादन, प्रसंस्करण पर विशेष ध्यान रहेगा।
कोदो-कुटकी की खरीद एमएसपी पर

सीएम ने कहा कि कोदो-कुटकी की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कर रहे हैं। इन पर एक हजार रुपये प्रति क्विंटल हमारी सरकार दे रही है। डिंडौरी में राज्य श्रीअन्न अनुसंधान केंद्र, ग्वालियर में सरसों और उज्जैन में चना अनुसंधान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। पांच हार्स पावर पंप वाले 30 लाख किसानों को सोलर पंप दिलवाएंगे।

यह भी पढ़ें- भोपाल में SI बनते ही पत्नी के बदले तेवर, धोती-कुर्ता और चुटिया धारी पुरोहित पति पर आने लगी शर्म, तलाक तक पहुंची नौबत

सीएम ने विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने किसानों को फूटी कौड़ी नहीं दी जबकि हम 12 हजार रुपये सम्मान निधि दे रहे हैं। कांग्रेस ने कभी दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने का काम नहीं किया।
संभागीय मुख्यालयों में ये काम होंगे

- किसानों को मौसम की सटीक जानकारी देने के लिए संभागीय मुख्यालयों में वेदर इन्फारमेशन नेटवर्क डाटा सिस्टम विकसित करेंगे।
- फूड प्रोसेसिंग पार्क बनाएंगे। संभागीय बीज परीक्षण प्रयोगशालाओं को सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। कृषि विभाग में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के 1348 पद भरे जाएंगे। साथ ही 386 पदों पर भर्ती मंडी बोर्ड से की जाएगी। कृषि उपज मंडियों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। उद्यानिकी का रकबा 28 लाख से बढ़कर 30 लाख हेक्टेयर तक करने का लक्ष्य है। 46 कृषि प्रक्षेत्र को माडल के रूप में विकसित किया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
146399

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com