search

प्रभु श्रीराम जितने सरल और सहज, उतनी ही सरल श्रीराम कथाः सुभाष शास्त्री

Chikheang 2026-1-11 20:56:31 views 375
  

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु और कथा वाचक।  



जागरण संवाददाता, (साहिबगंज)। Shri Ram Katha in Barharwa: नगर के कुशवाहा टोला में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर करीब 1100 महिलाएं और कन्याएं कलश यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा कथा पंडाल से प्रारंभ होकर नगर के पम्पिया पोखर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महिलाओं व कन्याओं ने कलश में जल भरा।

  

इसके बाद कलश यात्रा कुशवाहा टोला, नया टोला, लबदा, सब्जी मंडी, स्टेशन चौक होते हुए पतना चौक से कथा पंडाल लौटी। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग में जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा में कथावाचक सुभाष शास्त्री जी महाराज सहित निवर्तमान नपं अध्यक्ष श्यामल दास, समाजसेवी सुमन कुमार, शक्तिनाथ अमन समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

  

शाम करीब चार बजे से श्रीराम कथा का विधिवत आरंभ हुआ। कथावाचक सुभाष शास्त्री जी महाराज ने भगवान श्रीगणेश की वंदना के साथ कथा वाचन शुरू किया। उन्होंने रामचरितमानस से जुड़े प्रसंग सुनाते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम जितने सरल और सहज हैं, उतनी ही सरल श्रीराम कथा है। इसके श्रवण मात्र से मनुष्य के पाप नष्ट होते हैं और मन पवित्र होता है। मौके पर आयोजन समिति के कई सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168180