search

हैदराबाद में 300 आवारा कुत्तों की हत्या, नौ पर पशु क्रूरता का मामला दर्ज

deltin33 2026-1-11 22:56:39 views 455
  

हैदराबाद में 300 आवारा कुत्तों की हत्या (सांकेतिक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हैदराबाद के हनमकोंडा में लगभग 300 आवारा कुत्तों की हत्या कर दी गई। इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नौ जनवरी को पशु कल्याण कार्यकर्ता अदुलपुरम गौतम और फरजाना बेगम ने शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत में आरोप लगाया है कि छह जनवरी से तीन दिनों के भीतर श्यामपेट और अरेपल्ली गांवों में 300 आवारा कुत्तों को मार डाला गया। कार्यकर्ताओं ने सरपंचों और ग्राम पंचायत सचिवों पर दो व्यक्तियों को कुत्तों को जहर देने और बाद में शवों को गांवों के बाहरी इलाकों में फेंकने के लिए नियुक्त करने का आरोप लगाया।

शिकायत के आधार पर श्यामपेट पुलिस स्टेशन में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477151