search

मुंबई की फ्लाइट पकड़ने पटना एयरपोर्ट पहुंची महिला, उड़ान से पहले बिगड़ी तबीयत; हुई मौत

deltin33 2026-1-11 23:56:26 views 677
  

महिला की हुई मौत। (सांकेतिक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, पटना। लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार शाम मुंबई की फ्लाइट पकड़ने आईं एक 61 वर्षीय महिला अचानक अचेत होकर गिर पड़ीं।

स्वजन ने तत्काल चिकित्सकीय सहायता की गुहार लगाई। सीआईएसएफ जवानों ने एक डॉक्टर यात्री को बुलाकर परीक्षण कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के साथ सीपीआर दिया और इसके बाद महिला को एंबुलेंस से पारस एचएमआरआई अस्पताल भेजा गया।

हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मृत्यु हो गई। महिला की पहचान बेगूसराय के साहेबपुर निवासी चंद्रशेखर साहनी की पत्नी निर्मल देवी के रूप में की गई।

एयरपोर्ट अथारिटी के अनुसार रविवार शाम करीब 4.40 बजे स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी-337 (पटना–मुंबई) की महिला यात्री सुरक्षा होल्ड क्षेत्र में सीआईएसएफ शिफ्ट इंचार्ज क्यूबिकल के पास बेहोश हो गईं। तत्काल पास में मौजूद डॉक्टर को बुलाया गया।

प्राथमिक उपचार के साथ सीपीआर दिया गया। इसी बीच घटना की सूचना एयरपोर्ट फायर सर्विस को दी गई। करीब 4.50 बजे एंबुलेंस पहुंची तो महिला को पारस एचएमआरआई अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान भी यात्री की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका। फायर क्रू ने 5.13 बजे महिला यात्री की मृत्यु की पुष्टि की।

वहीं, पारस एचएमआरआई के निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि महिला की मृत्यु अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। ऐसे में उनका परीक्षण नहीं किया गया। अचानक बेहोशी और मृत्यु के कारणों को लेकर कुछ भी स्पष्ट कहना मुश्किल है, लेकिन गंभीर हृदयाघात मृत्यु का कारण हो सकता है।

गौरतलब है कि पूर्व में एयरपोर्ट पर चिकित्सकीय इमरजेंसी की स्थिति में त्वरित उपचार के लिए एक निजी अस्पताल की मेडिकल टीम तैनात रहती थी, लेकिन कांट्रैक्ट रिन्यू नहीं होने के कारण लंबे समय से एयरपोर्ट पर इमरजेंसी चिकित्सा सुविधा की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476935