search

नैनीताल से भी ज्यादा ठंडा हुआ मुरादाबाद: 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, 4 डिग्री पारे ने सबको चौंकाया!

LHC0088 2026-1-12 04:25:49 views 1261
  

ठंड में न‍िकलते लोग



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सर्दी इस बार दस साल पुराने रिकार्ड तोड़ती नजर आ रही है। तीन दिन पहले जहां इस सीजन का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को यह और लुढ़ककर 4 डिग्री पर पहुंच गया। खास बात यह रही कि रविवार को मुरादाबाद नैनीताल से भी ज्यादा ठंडा रहा। वर्ष 2016 में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया था, लेकिन वर्ष 2026 ने बीते दस सालों का रिकार्ड तोड़ते हुए ठंड का नया कीर्तिमान बना दिया।

रविवार को चार डिग्री तापमान ने गलन और ठिठुरन को और बढ़ा दिया। रविवार की सुबह ठंडी हवा के कारण ऐसा लगा जैसे-शरीर जम गया हो। दोपहर 12 बजे धूप निकली। लेकिन, धूप में भी हाथ-पैर सुन्न हो रहे थे।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा, वातावरण में नमी और रात के समय चल रही तेज हवा की वजह से ठंड का असर और ज्यादा महसूस किया जा रहा है। बीते चार दिनों से न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है, जबकि दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
तीन दिन चलेगी शीतलहर, घना कोहरा भी बनेगा मुसीबत

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। इस दौरान शीतलहर का प्रकोप रहेगा और धूप निकलने के बावजूद गलन व ठिठुरन कम नहीं होगी। सुबह और शाम के समय ठंड और अधिक तीखी महसूस होगी, जिससे आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित रहेगी। 14 से 17 जनवरी के बीच घना कोहरा छाने की संभावना भी जताई गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ सकता है।
अलाव और हीटर का सहारा, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

भीषण ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और रूम हीटर का सहारा ले रहे हैं। नगर निगम द्वारा शहर में लगभग 100 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं, जिन्हें जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा रहा है। जिला अस्पताल और पुराने रोडवेज परिसर में रात के साथ-साथ सुबह पांच से आठ बजे तक भी अलाव की व्यवस्था की गई है।

गंज बाजार, बुध बाजार, जीएमडी रोड, कचहरी रोड, चौमुखा पुल, नवीन नगर, मझोला, बुद्धि विहार और रामगंगा विहार जैसे इलाकों में दुकानदारों से लेकर रिक्शा चालक तक अलाव के पास तापते नजर आए। ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या भी बदल गई है। सुबह आठ बजे तक सड़कों पर बेहद कम आवाजाही रहती है और केवल मजदूर वर्ग ही काम पर निकलता दिखाई देता है।
मकर संक्रांत‍ि के बार सुधार की संभावना

सुबह दस बजे के बाद ही बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल बढ़ती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मकर संक्रांति के बाद मौसम में कुछ सुधार होने की संभावना है। फिलहाल न्यूनतम तापमान चार डिग्री बना हुआ है, लेकिन संक्रांति के बाद इसके 9 से 10 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।

वहीं जनवरी के आखिर तक तापमान 12 से 15 डिग्री के बीच रह सकता है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलेगी। फिलहाल मुरादाबाद कड़ाके की सर्दी की चपेट में है और लोग ठंड से बचाव के हर संभव उपाय कर रहे हैं।




यह भी पढ़ें- IPL 2026 में मौका छूटा तो क्या? मुरादाबाद के इन 3 धुरंधरों ने 2027 के लिए शुरू की \“मिशन वापसी\“ की तैयारी!
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166155