search

सीएसजेएमयू ने 985 छात्रों को दिलाया प्लेसमेंट, प्रेरित श्रीवास्तव को मिला 11 लाख का पैकेज

cy520520 2026-1-12 06:25:49 views 768
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने बीते साल के अंतिम तीन महीने में 985 छात्र-छात्राओं को विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट दिलाया है। कंप्यूटर साइंस के छात्र प्रेरित श्रीवास्तव को 11 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला है।

सीएसजेएमयू के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के निदेशक डॉ. प्रवीण भाई पटेल ने बताया कि सितंबर से दिसंबर 2025 की अवधि के दौरान सेवायोजन के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के 250 से अधिक छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में अवसर मिला है।

कैंपस से बाहर आयोजित रोजगार मेलों में कुल 1845 छात्र-छात्राओं में 735 को चयन मिला है। प्रथम चरण के प्लेसमेंट में चयनित छात्र - छात्राओं में अधिकतम 11 लाख रुपये का पैकेज बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्र प्रेरित श्रीवास्तव को, आदर्श राज सिंह (बीटेक मैकेनिकल) को 10 लाख, प्रियांशी श्रीवास्तव (बीकाम आनर्स) को आठ लाख और अंजली सिंह (बीसीए) को 6.5 लाख रुपये प्रतिवर्ष पर चयन मिला है।

औसत पैकेज तीन से चार लाख रुपये रहा। प्लेसमेंट सत्र में टीसीएस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलाजीज, रिलायंस, जेएसडब्ल्यू ग्रुप, कोका-कोला, पेप्सिको इंडिया जैसी 60 से अधिक कंपनियां शामिल हुई हैं। द्वितीय चरण की प्लेसमेंट प्रक्रिया जारी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163766