search

हूटर-सायरन लगे 17 वाहनों पर शिकंजा, नोएडा पुलिस ने धड़ाधड़ काटे चालान; मचा हड़कंप

Chikheang 2026-1-12 08:57:11 views 978
  



जागरण संवाददाता, नोएडा। यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर हूटर व सायरन लगाकर चलने वाले 17 वाहनों पर रविवार को कार्रवाई की। साथ ही पुलिस टीम ने 6619 वाहनों के चालान काटे। बिना यातायात नियमों का पालन कर संचालित हो रहे 21 वाहनों को सीज भी किया। आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

उधर, यातायात पुलिस ने लोगों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया। लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

डीसीपी यातायात प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस टीम ने रविवार को चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने मैनुअल तरीके से 2934 वाहन और आइएसटीएमएस कैमरों से 3685 वाहनों के चालान काटे। इनमें बिना हेलमेट के चलने वाले 2530, हूटर व सायरन लगाकर चलने वाले 17 व ओवरस्पीड वाले 398 वाहन शामिल रहे।

उधर, यातायात पुलिस टीम ने सेक्टर 62 पर जागरूकता अभियान चलाया गया। वाहन चालकों को यातायात नियम व संकेतों की जानकारी दी गई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168381