search

Video: फरीदाबाद में चलती कार अचानक बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Chikheang 2026-1-12 08:57:21 views 993
  

फरीदाबाद में चलती कार में लगी आग। (Pic - जागरण वीडियो ग्रैब)



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। गुरुग्राम रोड पर हनुमान मंदिर के सामने एक कार में अचानक से आग लग गई। आग लगने के बाद ड्राइवर ने कार की रफ्तार को बिल्कुल धीरे किया। फिर कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद चालक ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

अरावली विहार के रहने वाले दिनेश ने बताया कि वह अपनी कार से छतरपुर जा रहे थे। गुरुग्राम रोड पर पहुंचे तो उनको बोनट से चिंगारी निकलती हुई दिखाई दी। उन्होंने तुरंत कार को रोककर बोनट खोला।
बोनट खोलने पर और भड़की आग


pic.twitter.com/J05sIBEOrU — अनूप तिवारी (@_anup_tiwari) January 12, 2026


बोनट खोलते ही आग और अधिक भड़क उठी। कुछ ही समय में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। दिनेश के अनुसार वह अपनी इको स्पोटर्स कार पिछले आठ साल से चला रहे थे। कार के अंदर रखा सामान और जरुरी कागजात जलकर राख हो गए।

यह भी पढ़ें- अल फलाह यूनिवर्सिटी परिसर को जब्त कर सकती है ईडी, PMLA के तहत कार्रवाई की तैयारी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168378