search

Weather Today: घना कोहरा और शीतलहर, अमरोहा में सड़कों की रफ्तार पड़ी सुस्त

Chikheang 2026-1-12 09:57:51 views 803
  

कोहरा।  



जागरण संवाददाता, अमरोहा। सोमवार सुबह से ही शीतलहर संग घना कोहरा छाया रहा। जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। सूरज न निकलने से सर्दी में लोग भी ठिठुरते नजर आए।
रविवार के न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस से घटकर सोमवार का तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रह गया। साथ ही शीतलहर भी गलन अधिक कर रही है। रविवार रात से ही घना कोहरा छाया रहा, जो सोमवार सुबह तक बरकरार रहा। कोहरे के चलते वाहन भी धीमी गति से रेंगते हुए नजर आए। वहीं सर्दी से बचने के लिए लोग अपने घरों व शहर के प्रमुख चौराहा पर अलाव जलाकर बैठे रहे।
रविवार को धूप ने दिया था सुकून

रविवार को गलन बढ़ने से लोग घरों से देर में निकले थे, लेकिन पूर्वाह्न ग्यारह बजे तेज धूप के साथ सूरज निकलने से लोगों ने धूप सेककर सुकून महसूस किया। रविवार को सुबह से कोहरे के साथ शीतलहर चल रही थी। जिससे गलन अधिक थी और लोगों के हाथ पांव सुन्न थे। सड़कों पर वाहन भी रेंगते चल रहे थे। सर्दी से बचने के लिए लोग देर तक बिस्तरों में दुबके रहे।

सर्दी से बचाव को लोगों ने अलाव, हीटर का सहारा लिया। पूर्वाह्न 11 बजे तेज धूप के साथ सूरज निकला तो लोगों ने सर्दी से राहत की सांस ली। छत व मैदान में खड़े होकर धूप सेंकी। तेज धूप निकलने से दोपहर अधिकत तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बाजारों व खेल के मैदानों में चहल-पहल रही। लेकिन शाम होते सूरज के छुप गया। लोग जल्दी-जल्दी अपने घरों में चले गए। मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच कोहरा संग शीतलहर चलने के आसार है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168339