search

पीटीआर की माला रेंज में हाथियों का उत्पात; ग्रामीणों ने रात भर जागकर बुलेट से खदेड़ा जंगली दल

LHC0088 2026-1-12 10:56:28 views 812
  

हाथि‍यों के झुंड को भगाते लोग



संवाद सूत्र, जागरण, गजरौला कलां। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की माला रेंज के अंतर्गत थाना गजरौला क्षेत्र के गांव महुआ सिरसा सरदाह के पास नेपाली हाथियों ने एक बार फिर उत्पात मचाया। नेपाल से आए हाथियों के अचानक गांव के नजदीक पहुंच जाने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।  

हाथियों ने किसानों की फसलों को नुकसान कर दिया, बाकी लोगों की भी नुकसान की आशंका बनी रही। लगातार बढ़ते हाथियों के आतंक से आक्रोशित ग्रामीण व युवक रात भर जागते रहे। हाथियों को आबादी और खेतों से दूर खदेड़ने के लिए युवकों ने बाइक और बुलेट गाड़ियों से शोर मचाया।


पीलीभीत में हाथी को खेत से भगाते हुए pic.twitter.com/FSgbvpxuZS — anshul saxena (@rudrasaxena) January 12, 2026


साथ ही पटाखे छोड़कर उन्हें जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद हाथियों को गांव से दूर किया जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि टाइगर रिजर्व माला रेंज से सटे इलाकों में इन दिनों जंगली हाथियों का तांडव लगातार जारी है। इससे किसान और ग्रामीण भय के साए में जीने को मजबूर हैं।


बुलेट से हाथि‍यों को खदेड़ते ग्रामीण pic.twitter.com/06Ht9rbDlw — anshul saxena (@rudrasaxena) January 12, 2026


वन विभाग की गश्त और ठोस व्यवस्था न होने से लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की निगरानी बढ़ाने और स्थायी समाधान की मांग की है ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। हाथियों की आए दिन की आवाजाही और फसलों के नुकसान की वजह से अब किसानों में वन विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ने लगा है।

  

यह भी पढ़ें- पीलीभीत के जंगल में \“सुल्तान\“ की वापसी! बाघ का खौफनाक और खूबसूरत अंदाज देख थमी पर्यटकों की सांसें... देखें वीडि‍यो
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166233