search

यूपी में मां ने दो बेटियों के साथ तालाब में लगाई छलांग, तीनों की मौत; बेटा न होने के तानों से थी परेशान

LHC0088 2026-1-12 11:27:12 views 1178
  

पयागपुर में आशा उर्फ मीनू संग दो बेटीयों की मौत के बाद रोते स्वजन



संवाद सूत्र, जागरण पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर इलाके में बेटा न होने के ताने से परेशान महिला ने अपनी दो बेटियों संग तालाब में छलांग लगा दी। तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर लिए। मृतक महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मायके वालों ने हत्या कर तालाब में शव फेंके जाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पयागपुर इलाके के कोट बाजार निवासी विष्णु गुप्त अपनी पत्नी व तीन बेटियों के साथ पयागपुर बस अड्डे पर किराए के मकान में रहते थे। पास में विष्णु इलेक्ट्रॉनिक की दुकान का संचालन करते हैं। खैरीघाट इलाके के शिवपुर निवासी रामचंदर गुप्त ने पयागपुर थाने में तहरीर देकर कहा है कि 35 वर्षीय बेटी आशा गुप्ता उर्फ मीनू की तीन बेटियां थीं।

ससुराल के लोग बेटा न होने पर पुत्री को प्रताड़ित करते थे। जिसके चलते आए दिन विवाद होता था। शनिवार शाम को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। बताया जाता है कि तानों से परेशान महिला अपनी सात वर्षीय मिस्टी व पांच वर्षीय नंदिनी उर्फ प्राची के साथ गांव में ही स्थित तालाब में छलांग लगा दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखागोरों की मदद से रविवार सुबह तीनों शवों को बरामद कर लिया। पयागपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक महिला के पिता की तहरीर पर पति विष्णु गुप्त, ससुर बजरंगी और सास पिंकी के खिलाफ दहेज हत्या, प्रताड़ित करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

मृतक के मायके वालों ने थाने में दी गई तहरीर में पीटकर हत्या करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

बाबा के साथ रहती थी बड़ी बेटी

किराये के मकान में महिला अपने दो बेटियों व पति के साथ रहती थी। जबकि महिला के ससुर व सास कोट बाजार में रहते थे। वहीं पर बड़ी बेटी 10 वर्षीय लाडो रहती थी। बड़ी बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166256