search

उत्तराखंड : CM धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ, युवाओं को स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

LHC0088 2026-1-12 14:58:18 views 522
  

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ करतेमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।   



जागरण संवाददाता, देहरादून। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया।

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को उन्होंने सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर अग्रसर है तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया जैसे अभियान सबको मिलकर आगे बढ़ाने होंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने, शिक्षा-कौशल विकास पर जोर देने तथा राष्ट्र कर्तव्यों का पालन करने का विशेष आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, भाजपा के संगठन मंत्री अजेय कुमार पार्टी पदाधिकारी एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! उत्तराखंड में अब घर बैठे दर्ज होंगी जमीन संबंधी शिकायतें, CM धामी जल्द लांच करेंगे नया पोर्टल

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड : पिता ने सीएम धामी को भेजा CBI की जांच संबंधी पत्र
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166233