search

एआरटीओ चौराहे पर वाहनों से अवैध वसूली करते शातिर को लोगों ने पकड़ा, जमकर धुनाई

deltin33 2026-1-12 15:26:53 views 514
  



जागरण संवाददाता, बदायूं। लगातार वाहनों से अवैध वसूली के मामलों में पकड़े गए शातिर अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार दोपहर वाहनों से अवैध वसूली करते हुए युवक पकड़ा गया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई लगा दी। उसके कपड़े भी फट गए और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।  

पकड़ा गया युवक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भरकुईया निवासी भूपेंद्र बताया गया है। उसके खिलाफ सिविल लाइंस, कोतवाली और अलापुर थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं और वह कई बार जेल भी जा चुका है। सभी मामले वाहनों से अवैध उगाही और जबरन वाहन ले जाने के संबंध में दर्ज हैं।

बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर भूपेंद्र अपने साथियों के साथ एआरटीओ चौराहे के नजदीक वाहनों से अवैध वसूली कर रहा था। उस दौरान वहां से एक कार निकली। उसकी लोन की किस्त जमा नहीं थी। इससे भूपेंद्र और उसके साथियों ने उस कार को ले जाने का प्रयास किया।

तभी वहां भीड़ इकट्ठी हो गई और फिर लोगों ने भूपेंद्र को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई लगा दी जबकि उसके साथ ही मौके से फरार हो गए। लोगों ने भूपेंद्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477324