search

यमुनानगर फैक्ट्री में काम को लेकर विवाद, ठेकेदार ने साथियों संग मिलकर इलेक्ट्रिशियन को पीटा

Chikheang 2026-1-12 15:26:56 views 883
  

फैक्ट्री में काम को लेकर ठेकेदार ने साथियों से संग मिलकर इलेक्ट्रिशियन को पीटा। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। गांव साबापुर स्थित सुपर प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान एक इलेक्ट्रीशियन पर ठेकेदार और उसके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया। उसके सिर पर डंडे व धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया गया। बूड़िया थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

गांव भूखड़ी निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह सुपर प्लाईबोर्ड फैक्ट्री गांव साबापुर में बतौर इलेक्ट्रीशियन कार्यरत है। रात को वह फैक्ट्री में ड्यूटी पर था। तभी लेबर ठेकेदार अर्जुन द्वारा बायलर पर काम के लिए लाए गए तीन मजदूरों में से दो छोड़कर चले गए जिससे काम प्रभावित हुआ।

इस बारे में फैक्ट्री मालिक को सूचना दी गई। उन्होंने ठेकेदार अर्जुन को फोन किया। आरोप है कि इसके बाद अर्जुन अपनी मोटरसाइकिल पर दो युवकों के साथ फैक्ट्री पहुंचा और उसे बायलर पर कार्य करने के लिए कहने लगा।

जब उसे कहा कि वह ड्रायर पर काम कर रहा है तो आरोपित अर्जुन और उसके साथियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने पीटना शुरू कर दिया।

इस दौरान डंडे से सिर के पीछे वार किया। जबकि एक अन्य ने पंचनुमा हथियार से माथे पर और तीसरे ने लोहे के कड़े से सिर पर वार किए। आरोपितों ने जमकर पीटा। जब वह बेहोश हो गया तो वह जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168386