search

कुशीनगर में बेटे का खूनी खेल- मां और पत्नी की कर दी निर्मम हत्या, नशे की हालत में देख लगाई थी फटकार

Chikheang 2026-1-12 15:56:58 views 682
जागरण संवाददाता, कुशीनगर। नशे का विरोध करने से नाराज वहशी बेटे ने भारी वस्तु, मच्छरदानी के लिए बने सरिया लगे पिलर से सिर कूच कर वृद्ध मां की हत्या कर दी। चीख सुनकर पहुंची पत्नी का भी सिर कूचकर मार डाला। मां व पत्नी की हत्या कर आरोपित दरवाजे पर बैठा रहा। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ा। मौके से खून से सना भारी वस्तु बरामद हुआ है।

सीओ कुंदन कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। पुलिस आरोपित को थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। फारेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए। दो हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

अहिरौली बाजार के परसा के 30 वर्ष का सिंकदर गुप्ता नशे का आदी है। बताया जा रहा कि रविवार की देर शाम को वह नशे की हालत में घर लौटा तो मां रूना देवी ने डाटा फटकारा। इससे वह नाराज हो गया। मां व 28 वर्ष की पत्नी प्रियंका से कहासुनी की। रात में बिना खाए ही सो गया।

सोमवार सुबह सिकंदर गुमसुम अपने कमरे में ही बैठा रहा। प्रियंका रोज की भांति घर का कामकाज कर रसोई घर में भोजन बनाने चलीं गईं। जबकि रूना छत पर बैठ कर धूप ले रहीं थीं। करीब आठ बजे सिकंदर छत पर गया। वहां रखे भारी वस्तु, मच्छरदानी के लिए बना सरिया लगा पीलर, लेकर उसने मां के सिर पर प्रहार कर दिया। अचेत हो वह मौके पर ही गिर पड़ीं।

गिरने के बाद वह सिर को तब तक कूचता रहा जब तक मृत्यु नहीं हो गई। इधर चीख सुनकर पहुंचीं प्रियंका छत का दृश्य देख अवाक रह गईं। भाग कर नीचे आना चाहीं तब तक वहशी ने उनके सिर पर भी भारी वस्तु से प्रहार कर दिया। सिर पर चोट लगते ही वह भी गिर पड़ीं। सिर कूचकर उसने उनकी भी हत्या कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिर से निकले मांस के चीथड़ों को वह आसपास के घरों के दरवाजे पर फेंकने लगा। यह देख आसपास के लोग घबरा उठे। लोगाें ने प्रधान को जानकारी दी। प्रधान ने थाने व 112 नंबर पर सूचना दी। थानाध्यक्ष प्रविंद्र राय दलबल के साथ पहुंचे। दरवाजे पर बैठे आरोपित को पकड़ उच्चाधिकारियों को बताया।

कुछ ही समय में सीओ कुंदन कुमार सिंह कप्तानगंज व कोतवाली हाटा के प्रभारी निरीक्षक व पुलिस बल के साथ पहुंचे। फारेंसिक टीम बुलाई गई। टीम ने खून से सने भारी वस्तु को कब्जे में ले लिया। फारेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए।

सीओ ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपित को लेकर परिवार में तीन ही सदस्य थे। दो की हत्या हो गई। आरोपित पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपित चार बहन व एक भाई है। बहनें बड़ी हैं और अपने ससुराल में हैं।

छह वर्ष पहले बीमारी से हुई थी पिता की मृत्यु

गांव के लोगों ने बताया कि सिकंदर के पिता बनवारी की छह वर्ष पूर्व बीमारी से मृत्यु हो गई। पिता की मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारी सिकंदर पर आ गई। उसके नाम से पांच कट्ठा भूमि है। परिवार चलाने के लिए वह मेहनत मजदूरी करता था।

इधर कुछ वर्षों से उसकी लत और भी बिगड़ गई। बिना नशे के वह नहीं रहता था। इसे लेकर आए दिन पत्नी व मां से विवाद होता रहता था। रिश्तेदारों की पहल पर सिकंदर की शादी मां रूना ने पांच वर्ष पूर्व देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र की प्रियंका से कर दी। दोनों की कोई संतान नहीं है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168440