search

रिटायर्ड साइंटिस्ट को UPI पेमेंट में आई दिक्कत, मिला दिया साइबर ठगों को फोन; खाते से उड़ गए 3.39 लाख रुपये

Chikheang 2026-1-12 16:57:08 views 1248
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून। गूगल पे से पेमेंट में आ रही दिक्कत के चलते भारतीय पेट्रोलियम संस्थान से सेवानिवृत विज्ञानी ने गूगल पर हेल्पलाइन नंबर ढूंढा और मदद मांगनी चाही। मगर साइबर ठगों ने मदद के बजाय उनसे 3.39 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में संजय सेमवाल निवासी जोगीवाला ने बताया कि उनके पिता डा. पीसी सेमवाल (82 वर्ष) भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून से वरिष्ठ विज्ञानी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 23 दिसंबर को उनके पिता के गूगल पे में तकनीकी दिक्कत आ रही थी।

एसबीआइ ने 15 दिसंबर को गूगल पे को निष्क्रिय कर दिया था। इसी समस्या के समाधान के लिए उन्होंने 23 दिसंबर को गूगल पर हेल्पलाइन नंबर खोजा। कुछ ही मिनटों में उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने वाट्सएप पर वीडियो काल किया।

काल करने वाले व्यक्ति ने गूगल पे निष्क्रियता की समस्या का समाधान करने का दावा करते हुए कहा कि वह एसबीआइ का कार्यकारी अधिकारी है।

व्यक्ति ने वाट्सएप पर एक एपीके फाइल साझा की, जिसके बारे में उनके पिता को कोई जानकारी नहीं थी। ठग ने उनके पिता का मोबाइल हैक करते हुए खाते से 3.39 लाख रुपये निकाल लिए।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में 80 हजार की साइबर ठगी का खुलासा, क्यूआर कोड से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में आईटीबीपी जवान से 51 लाख की साइबर ठगी, फर्जी शेयर मार्केट एक्सपर्ट के झांसे में आया पीड़ित
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168440