search

सारण के लिए 22 जनवरी रहेगा ऐतिहासिक दिन: सीएम नीतीश देंगे 100+ करोड़ की सौगात, 200 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

deltin33 2026-1-13 01:56:37 views 547
  

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, छपरा। सारण जिले के लिए 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। मुख्यमंत्री का छपरा दौरा तय हो गया है। समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री 22 जनवरी, गुरुवार को सारण पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है और सभी तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा जिन अधिकारियों को जो-जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वे अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री जिलेवासियों को 100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान 200 से अधिक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।

मुख्य कार्यक्रम बिंदटोलिया स्थित निर्माणाधीन अत्याधुनिक बस स्टैंड परिसर में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री का भव्य मंच सजेगा। कार्यक्रम स्थल पर मिट्टी भराई, समतलीकरण, मंच निर्माण, बैरिकेडिंग एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वयं तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं और उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। वे तेलपा हवाई अड्डा पर आगमन के बाद सदर प्रखंड में जीविका द्वारा संचालित कपड़ा सिलाई फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद नैनी हाई स्कूल एवं उमधा गांव स्थित शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण करेंगे और शिक्षा से जुड़ी कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

बिंदटोलिया में महिला आईटीआई केंद्र का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री मुख्य जनसभा को संबोधित करेंगे और विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। प्रशासनिक स्तर पर विकास कार्यों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- वैशाली में गंगा का फिल्टर पानी बना आर्सेनिक से मुक्ति का आधार, 32 हजार परिवारों को मिल रहा शुद्ध पेयजल

यह भी पढ़ें- बिहार में सांस लेना आसान हुआ! पटना समेत 22 शहरों का AQI रहा 200 के नीचे
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477493