search

स्वामी विवेकानन्द ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया : राष्ट्रपति

Chikheang 2026-1-13 03:55:43 views 1237
  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इंटरनेट मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक शाश्वत, दूरदर्शी और आध्यात्मिक व्यक्ति थे।

उन्होंने यह उपदेश दिया कि आंतरिक शक्ति और मानवता की सेवा एक सार्थक जीवन की नींव हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारतीय युवाशक्ति के सशक्त प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व विकसित भारत के संकल्प में निरंतर नई ऊर्जा का संचार करने वाला है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद और मराठा राजा छत्रपति शिवाजी की माता राजमाता जीजाबाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वामी विवेकानंद भारत की संस्कृति के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय राजदूत थे : सीजेआई

प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह भारत की संस्कृति और दर्शन के महान अंतरराष्ट्रीय राजदूत थे। जस्टिस सूर्यकांत ने इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन और अधिवक्ता परिषद द्वारा संयुक्त रूप से यहां अदालत परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही।

यह भी पढ़ें: National Youth Day 2026: स्वामी विवेकानंद जयंती पर क्यों सेलिब्रेट किया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस, पढ़ें उद्देश्य एवं इतिहास
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168434