search

कानपुर पंचायत चुनाव: डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान, आधार से होगा सत्यापन

deltin33 2026-1-13 06:27:13 views 668
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच जिले में डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया एक बार फिर तेज कर दी गई है। पुनरीक्षण अभियान के बाद बनी सूची की जांच के बाद आयोग ने पांच लाख से अधिक डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान की। इन मतदाताओं का अब एसडीएम स्तर से सत्यापन होगा। सोमवार को बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सौंप दी गई है, जिनकी पहचान आधार कार्ड की अंतिम चार डिजिट, दस्तावेजों की जांच और स्थलीय सत्यापन से होगा।


पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची सत्यापित करने का कार्य किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 28 मार्च को करेगा। इससे पहले 20 फरवरी तक डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम स्तर से पांच लाख डुप्लीकेट मतदाता सूची का सत्यापन होगा। जिसमें आधार कार्ड के अंतिम चार डिजिट से आनलाइन मतदाता की पहचान की पुष्टि की जाएगी। इसके बाद 21 फरवरी से 16 मार्च तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन का कार्य किया जाएगा। सोमवार को बीएलओ को मतदाता सूची सौंपने के साथ ही एसडीएम स्तर से सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया।


जिले में कुल 590 ग्राम पंचायतों के लिए पुनरीक्षण अभियान के बाद 12 लाख 84 हजार मतदाताओं की सूची तैयार की गई थी। छह जनवरी तक चले अभियान में 29 हजार दावे-आपत्तियों का निस्तारण भी किया गया। इसके बावजूद साफ्टवेयर आधारित जांच में एक ही नाम का एक से अधिक सूचियों में दर्ज होना सामने आया, जिसके आधार पर 5,17,503 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान की गई है, जिनका अब दोबारा आधार मिलान से जांच की जाएगी।


बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके बाद यह रिपोर्ट संबंधित उपजिलाधिकारी (एसडीएम) द्वारा जांच के बाद आनलाइन अपलोड की जाएगी, ताकि अंतिम मतदाता सूची तैयार की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया से फर्जी, मृतक अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे और वास्तविक मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित रहेंगे।  

  

  


     ब्लॉक संभावित डुप्लीकेट मतदाता
   
   
    सरसौल
    57,253
   
   
    बिधनू
    60,858
   
   
    शिवराजपुर
    45,931
   
   
    पतारा
    48,475
   
   
    कल्याणपुर
    48,516
   
   
    चौबेपुर
    49,382
   
   
    बिल्हौर
    59,565
   
   
    घाटमपुर
    67,130
   
   
    ककवन
    22,142
   
   
    भीतरगांव
    58,251
   
   
    कुल संभावित डुप्लीकेट मतदाता
    5,17,503
   

नोट: यह डेटा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन कार्यालय के रिकार्ड पर आधारित है।


ग्राम पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 28 मार्च को किया जाएगा। इससे पहले पांच लाख से अधिक डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के लिए पुनः शुरू किया गया है। आधार की अंतिम चार डिजिट से डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का सत्यापन किया जाएगा।
संजय द्विवेदी,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477351