search

3.25 लाख मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस, आगरा में 39 हजार ने बिना फोटो जमा किए गणना प्रपत्र

deltin33 2026-1-13 08:57:19 views 913
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, आगरा। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में नौ विधानसभा क्षेत्रों में 39 हजार मतदाताओं ने बिना फोटो लगाए गणना प्रपत्र जमा किए हैं। मतदाताओं ने प्रपत्र में हस्ताक्षर किए हैं और आधी अधूरी जानकारी भरी है। ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी करने की तैयारी चल रही है।

अभी तक 3.25 लाख मतदाताओं को दी जाने वाली नोटिस का प्रिंट आउट नहीं उपलब्ध हो सका है। वहीं सोमवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में बीएलओ और अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि एक जनवरी 2026 को 18 साल की आयु पूरी कर रहे युवा मतदाता बन सकते हैं।
सिर्फ किए हस्ताक्षर, सूरसदन प्रेक्षागृह में बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

निर्वाचन आयोग के आदेश पर छह फरवरी तक मतदाता सूची को लेकर दावे एवं आपत्तियां ली जा रही हैं। छह मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। छह जनवरी को प्रकाशित सूची में अब 27.63 लाख मतदाता हैं। जल्द ही बूथों की भी संख्या कम होने जा रही है। यह तीन हजार तक पहुंच जाएगी। अभी 3696 बूथ हैं।
छह फरवरी तक चलेगा अभियान, 3.25 लाख मतदाताओं को दिए जाएंगे नोटिस

उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम सूची से हट गए हैं या फिर किसी भी तरीके का कोई संशोधन करना है। ऐसे मतदाता बीएलओ से निर्धारित फार्म ले सकते हैं। फार्म के साथ दो पेज का घोषणा पत्र भी भरना होगा।  सोमवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि जिन मतदाताओं की फोटो स्पष्ट नहीं है या फिर फाेटो चस्पा नहीं है। ऐसे मतदाताओं से फोटो बीएलओ लेंगे। नई फोटो पोर्टल पर अपलोड होगी। मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सूची का अंतिम प्रकाशन छह मार्च को होगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477371