चंडीगढ़ में छुट्टियों का आदेश सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। कोहरे और सर्दी का सितम जारी है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने छुट्टियां 17 जनवरी तक बढ़ा दी है। पहले 14 जनवरी को स्कूल खुलने थे।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि सुबह के समय अत्यधिक ठंड और गिरते तापमान के कारण बच्चों के बीमार पड़ने की आशंका बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश सरकारी और निजी, दोनों तरह के स्कूलों पर लागू होंगे।
प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद आगे भी जरूरत पड़ने पर निर्णय लिया जाएगा। पिछले आदेश के अनुसार पहले 14 जनवरी को स्कूल खुलने थे, लेकिन अब स्कूल नहीं खुलेंगे। इस समय स्कूलों की छुट्टियां होने के बावजूद ऑनलाइन क्लासेस चल रही हैं। |