search

मैनपुरी में रेखा की मौत का खुलासा: आत्महत्या नहीं, गला घोंटकर की गई हत्या

LHC0088 2026-1-13 11:56:58 views 593
  

घटनास्थल पर छानबीन के दौरान पुलिस टीम।



जागरण संवाददाता, मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र के गांव मानपुर कांकन में एक दिन पूर्व फंदे पर लटके मिले महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार आत्महत्या नहीं बल्कि महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। सोमवार को एएसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्वजन से जानकारी ली। उन्होंने दो टीमें गठित कर जल्द घटना के राजफाश के निर्देश दिए हैं।
पोस्टमार्टम में पुष्टि, एएसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दिए जल्द राजफाश के निर्देश

करहल थाना क्षेत्र के गांव मानपुर कांकन निवासी राजवीर बाहर रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। गांव में उनकी 32 वर्षीय पत्नी रेखा दो बच्चों के साथ रहती थीं। रविवार की सुबह रेखा का शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित जामुन के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने फंदे से उतार शव का पोस्टमार्टम कराया। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद चौंकाने वाली बात सामने आई। जिसमें महिला द्वारा आत्महत्या नहीं बल्कि गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।
एएसपी ने पुलिस टीम की गठित

जानकारी होने के बाद एएसपी ग्रामीण राहुल मिठास, करहल इंस्पेक्टर महाराज सिंह भाटी के साथ गांव पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्वजन से जानकारी जुटाई। स्वजन ने गांव के ही एक युवक पर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की। वहीं जांच के दौरान हत्या से जुड़े अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं। एएसपी ने पुलिस की दो टीमें गठित कर जल्द से जल्द हत्याकांड के राजफाश के निर्देश दिए हैं।


महिला की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटकाया गया है। हत्या के संबंध में अहम सुराग हाथ लगे हैं। घटना के राजफाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही हत्यारोपित को गिरफ्तार कर मामले का राजफाश किया जाएगा।
-

राहुल मिठास, एएसपी ग्रामीण।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166354