search

देवरिया मेंं सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

LHC0088 2026-1-13 11:57:02 views 1204
  



जागरण संवाददाता, देवरिया। अम्मा पांडेय संपर्क मार्ग पर मंगलवार की सुबह टहलने के निकले ग्रामीणों ने सडक़ किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची मदनपुर थाने की पुलिस मृतक की शिनाख्त करने और जांच में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृत व्यक्ति के चेहरे पर हल्की चोट का निशान दिखाई दे रहे हैं।

मंगलवार की सुबह आसपास के गांव के ग्रामीण टहलने निकले थे। ग्राम अम्मा पाण्डेय व पकड़ी तिवारी के बीच सड़क किनारे शव देख शोर मचाया। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गया।

जुटी भीड़ से मृतक की पहचान करने का प्रयास किया गया किंतु सफलता नहीं मिली। मृतक के शरीर पर लाल रंग का स्वेटर व नीले रंग की दो जैकेट व मफलर मिला है।

पैरों में पुरानी हवाई चप्पल थी जिसे देख अनुमान लगाया जा रहा है कि आसपास के किसी ईंट भट्ठे पर काम करने वाला हो सकता है। मृतक की उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सुबह सुबह शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166374