search

युवा शक्ति से भारत बनेगा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था, हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा- इसे तराशने की जरूरत

Chikheang 2026-1-13 13:56:38 views 692
  

हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।



जागरण संवाददाता, रांची। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा है कि भारत की 70 प्रतिशत आबादी युवाओं की है। यदि इसे सही तरीके से तराशा जाए तो आने वाले समय में भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से कोई नहीं रोक सकता।

वह सोमवार को रांची के आरोग्य भवन परिसर में विकास भारती, बिशुनपुर की ओर से युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने 12 फुटबाल टीमों को जर्सी एवं मेडल प्रदान किया। युवा कलाकारों को भी सम्मानित किया। मौके पर भारतीय महिला हाकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा व सहायक कर आयुक्त नीशा उरांव उपस्थित थीं।

उन्होंने कहा कि विकास भारती झारखंड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जरूरतमंदों की सेवा में लगी हुई है।  

  

विकास भारती के सचिव अशोक भगत ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के साथ विद्यार्थी परिषद काल में बिताए गए समय की चर्चा की। कहा कि विद्यार्थी काल में वह बड़े ही कर्मठ एवं जूझारू कार्यकर्त्ता होने के साथ-साथ काम के प्रति समर्पित थे।

विकास भारती की चर्चा करते हुए कहा कि आज भी अनेक संघर्षों से जुझते हुए मैं निरंतर उसी जीवटता एवं उत्साह से कार्य कर रहा हूं।

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने भारत की तरक्की में युवाओं के योगदान की चर्चा करते हुये भारतीय सैनिक एवं महिला नौ सैनिकों की उपलब्धियों की भी चर्चा की।

उन्होंने युवाओं को बताया कि भारत सरकार युवाओं को जागृत करने हेतु किस प्रकार निरंतर कार्य कर रही है। असुंता लकड़ा ने युवाओं से आवाह्न किया कि वे वितरीत परिस्थिति से विचलित न हों, बल्कि उसे चुनौती के रूप में स्वीकार करें।

नीशा उरांव ने युवाओं से आह्वान किया कि हम अपनी और अपने देश की तरक्की तभी कर सकते हैं, जब हम अपनी परंपरा एवं सिद्धांतों को आधुनिकता के साथ सामंजस्य बिठाते हुए आगे बढ़ें।

मौके पर राज्यपाल की पत्नी, पूर्व कुलपति सत्यनारायण मुंडा, एनआइटी के राम विनय शर्मा, डा. रंजना चौधरी. डा. अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में रांची जिले के युवा उपस्थित थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168517