search

साइबर फ्रॉड पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कह दी बड़ी बात, बताया राष्ट्रीय और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा मामला

LHC0088 2 hour(s) ago views 1001
  

व्यापारियों व आम नागरिकों को साइबर फ्राड से बचाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने की पहल।  



जागरण संवाददाता, रांची। साइबर फ्राड से बचाव और जागरूकता को लेकर बीएसएनएल और साइबर पीस को एक मंच पर लाया है। इसका उद्देश्य है कि रांची शहर के व्यापारियों व आम नागरिकों को साइबर फ्राड जैसे मामलों से बचाया जा सके।

इस गंभीर मसले पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के केंद्रीय कार्यालय रांची में सोमवार को एक कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें संजय सेठ ने कहा कि रांची में साइबर फ्राड बहुत बड़ी समस्या बन चुका है। आम नागरिकों के साथ अब व्यापारी वर्ग भी तेजी से इसका शिकार हो रहा है।

साइबर फ्राड से जागरूकता और बचाव को लेकर मैंने एक पहल की है। भारत सरकार प्रतिष्ठान बीएसएनएल साइबर फ्राड से जागरूकता के लिए काम कर रहा।

संस्था साइबर पीस फाउंडेशन अब साथ मिलकर काम करेगी। मेरी इस पहल के माध्यम से व्यापारियों और आम नागरिकों को साइबर फ्राड से बचाया जा सकेगा।

इस अवसर पर मौजूद बीएसएनएल अधिकारियों साइबर पीस से जुड़े प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध जनों को साइबर फ्राड से बचाव की जानकारी दी गई।

इसमें बताया गया कि साइबर अपराध से निपटने के लिए केवल तकनीकी नहीं, बल्कि जन जागरूकता और सामाजिक भागीदारी सबसे प्रभावी हथियार हैं।

देश भर में साइबर दूत तैयार किए जाने की आवश्यकता है, जो लोगों में जागरूकता ला सके। युवाओं, व्यापारियों और एमएसएमई को साइबर अपराध की नई तकनीक और धोखाधड़ी के तरीकों से अवगत कराने को लेकर बीएसएनएल और फाउंडेशन सजग है।

साइबर सुरक्षा सिर्फ कानून व्यवस्था का मामला नहीं है बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा से भी जुड़ा विषय बन चुका है।

डिजिटल लेनदेन और आनलाइन सेवाओं के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर स्वच्छता को दैनिक आदत बनाने की जरूरत है।

इस अवसर पर बीएसएनएल के सीजीएम विपुल अग्रवाल, पीजीएम उमेश शाह, साइबर पीस के संस्थापक विनीत कुमार सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
149339

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com