search

Chakrata Murder: फोन पर बात कर रहे ग्रामीण को अचानक मारी गोली, पुलिस को बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

Chikheang 2026-1-13 17:26:48 views 965
  

Chakrata Murder Case सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, विकासनगर। Chakrata Murder Case देहरादून जनपद के तहसील चकराता के ग्राम मशक निवासी एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह रही कि घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर नायब तहसीलदार ने एक नामजद आरोपित और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक के पुत्र परशुराम पुत्र स्व. मदी ने तहरीर देकर बताया कि 10 जनवरी 2026 की शाम करीब चार बजे उसके पिता मदी पुत्र केसरु सायं खरोड़ा से छानी कुमरावा की ओर लौट रहे थे। इस दौरान वह मोबाइल फोन पर अपनी पुत्री अनीता से बात कर रहे थे। रास्ते में थकान के चलते वह बैठ गए।

आरोप है कि उसी समय ग्राम हरटाड़ निवासी नीता राम मौके पर पहुंचा और बंदूक से मदी पर फायरिंग कर दी। पहली गोली उनके पैर में लगी, जबकि दूसरी गोली सीने में जा लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

परिवार को घटना की वास्तविक जानकारी न होने के कारण शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाद में मामले की जानकारी मिलने पर परशुराम ने नायब तहसीलदार को तहरीर दी, जिसके आधार पर एक आरोपित को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में बंद कमरे में मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव, जहरीले पदार्थ से आत्महत्या की आशंका

यह भी पढ़ें- युग हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट का सरकार और आरोपितों को नोटिस, पिता ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती; टैंक में डुबो दिया था मासूम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168487