search

सुलतानपुर में 32 कृषि बीज की दुकानों पर छापा, एक का लाइसेंस निलंबित; आठ के लिए गए नमूने

Chikheang 2026-1-13 22:56:38 views 950
  



जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। जांच अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को सभी तहसीलों में कृषि बीज की 32 दुकानों पर छापेमारी की।

दुकान बंद कर गायब रहने पर फसल सुरक्षा केंद्र कूरेभार का लाइसेंस निलंबित कर उनसे जवाब मांगा है। इस दौरान आठ दुकानों से कीटनाशक दवाओं के नमूने लिए गए।

उप कृषि निदेशक ने रामाश्रय यादव ने सदर, जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने जयसिंहपुर व बल्दीराय, प्राविधिक सहायक तारेश्वर ने लंभुआ व कादीपुर तहसील में दुकानों पर छापेमारी की।

नियम का उल्लंघन करने पर वर्मा बीज भंडार महादेवपुर चौराहा और किसान सेवा केंद्र मोतिगरपुर को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168552