search
 Forgot password?
 Register now
search

पहले शराब पिलाई, फिर चाकू से गला काटकर प्रेमिका को मौत के घाट उतारा, इस शक में दिया वारदात को अंजाम

cy520520 2025-10-8 05:07:00 views 1116
  अवैध संबंधों के शक में प्रेमिका काे मौत के घाट उतारा (प्रतीकात्मक फोटो)





जागरण संवाददाता, मेरठ। वेदव्यासपुरी औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर आठ में झाड़ियों के अंदर मिले महिला के शव की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश कर महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पहले महिला को शराब पिलाई। उसके बाद चाकू से गला काटकर हत्या की। पैदल ही घर पहुंचकर नहाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपित का पीछा किया। उसके बाद मोबाइल काल डिटेल से आरोपित का पता लगाकर गिरफ्तारी की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया चाकू बरामद कर लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि शनिवार को टीपीनगर थाना क्षेत्र के वेदव्यासपुरी औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर आठ में झाड़ियों के अंदर महिला का शव मिला था। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर महिला की पहचान दौराला थाने के सरसावा निवासी 45 वर्षीय अनीता पत्नी धारा सिंह के रूप में हुई। महिला पांच बच्चों की मां थी। उसका बड़ा बेटा 25 साल का है। अनीता की बहन सरिता का ससुराल परतापुर के डूंगरावली में है। सरिता के बच्चों को गांव का ही मनोज मास्टर ट्यूशन पढ़ाने आता था। सात साल पहले अनीता भी अपनी बहन सरिता के घर पर गई थी। तभी मनोज मास्टर की मुलाकात अनीता से हो गईं थी।  



आठ साल पहले मनोज मास्टर की पत्नी मर चुकी थी। अनीता और मनोज में फोन पर बातचीत होने लगी। दोनों में शारारिक संबंध बन गए। सात साल से दोनों के आपस में प्रेम-संबंध चल रहा था। महिला कोल्हू में काम करती थी, जबकि मनोज मास्टर उसका विरोध करता था। मनोज को शक था कि कोल्हू में काम करते समय अनीता किसी अन्य युवक के संपर्क में आ जाएगी।  

कई बार अनीता को कोल्हू में काम करने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। शनिवार को अनीता घाट के एक कोल्हू में काम करने आई थी। तभी मनोज मास्टर शाम के समय उसे स्कूटी पर बैठाकर कोल्हू से लाया। उसके बाद डूंगरावली में स्कूटी खड़ी की। वहां से शराब खरीदी। उसके बाद रेलवे पटरी पर अनीता और मनोज पैदल-पैदल चल दिए।  



वेदव्यासपुरी में पहुंचने के बाद मनोज ने पहले अनीता को शराब पिलाई। उसके बाद चाकू से उसका गला काटकर हत्या कर दी। रेलवे पटरी से पैदल पैदल ही डूंगरावली घर पर पहुंचकर नहाया। उसके कपड़ों पर खून लगा था। उसके बाद रोजाना की तरह गांव में घूमने लगा। पुलिस ने मनोज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ के बाद हत्या में प्रयोग किया चाकू भी बरामद किराया।

यह भी पढ़ें- ससुर ने पुत्रवधू पर फरसे से किए आठ वार, खून से सने कपड़े पहने थाने पहुंचकर बोला...



\“पूरा खर्च देता था, उसके बाद भी दूसरों से बात करती थी अनीता\“

मनोज ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सात साल से अनीता को पूरा खर्चा देता था। उसके बाद भी मजदूरी करने निकल जाती थी। वहां पर अन्य लोगों से बातचीत करती थी। कई बार उसे मना किया गया कि मजदूरी करना बंद कर दे। उसके बाद भी नहीं मानी। तब मनोज ने अनीता की हत्या करने का प्लान बनाया। कोल्हू से शराब पिलाने के बहाने उसे स्कूटी पर बैठाकर ले गया था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com