search

सब्जी का ठेला लेकर घूमते आरोपित ने पहले शराब पी, फिर दो साल की मासूम को गोद में उठाकर कब्रिस्तान ले गया, किया दुष्कर्म

Chikheang 2025-10-8 05:36:55 views 1319
  दो साल की मासूम को गोद में उठाकर कब्रिस्तान ले गया, किया दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो)





जागरण संवाददाता, बिजनौर। दो साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपित सब्जी का ठेला चलाता था। वह गली-मुहल्ले में भी घूमता था। इसलिए उसे सभी रास्तों की जानकारी थी। घटना के दिन आरोपित उसकी मुहल्ले में घूम रहा था। बच्ची को देखकर आरोपित हैवान बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भर गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपित संदीप सैनी की पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। दंपती के कोई बच्चा नहीं था। आरोपित शराब और नशे का आदी था। कभी-कभी सब्जी की ठेली चलताा था। इस वजह से उसे हर जगह की जानकारी थी। रविवार को आरोपित सुबह से मुहल्ले में घूम रहा था। मुहल्ले में एक जगह बैठाकर उसने शराब का पव्वा पिया। इसी बीच उसे अकेली बच्ची दिखाई दी।



आरोपित उसे गोद में उठाकर भाग गया और कब्रिस्तान में ले गया। जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को लगी तो उनमें आक्रोश भर गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपित की तलाश की। हालांकि, स्थानीय लोगों ने आरोपित की पहचान कर ली थी।

लोगों में भारी आक्रोश रहा। उन्होंने कहा कि घर के बाहर भी बच्ची सुरक्षित नहीं हैं। हालांकि, मुठभेड़ से लोगों और स्वजन का गुस्सा शांत हुआ है। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि बच्चियों और महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपपत्र दाखिल कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा जाएगा। केस की मजबूत पैरवी की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244