बैठक में उपस्थित पार्टी महासचिव विनोद पाण्डेय, केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद पिंटू और सांसद विजय हांसदा। फोटो जागरण
राज्य ब्यूरो, रांची। असम में आदिवासियों की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति के अध्ययन के लिए सत्तारूढ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का एक उच्चस्तरीय दल जाएगा। महासचिव विनोद पांडेय ने मंगलवार को इस आशय की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार समिति का गठन किया है, जिसमें सांसद विजय हांसदा, मंत्री चमरा लिंडा, गुमला के विधायक भूषण तिर्की और राजमहल के विधायक मो. ताजुद्दीन राजा शामिल होंगे। टीम को निर्देश दिया गया है कि 10 दिनों के भीतर असम का दौरा कर वहां के आदिवासियोंं की स्थिति का अध्ययन कर लिखित प्रतिवेदन अध्यक्ष हेमंत सोरेन को समर्पित करेंगे।
निकाय चुनाव की तैयारी, धनबाद जिला समिति की बैठक
नगर निकाय चुनाव तैयारी के निमित्त मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवास के सभागार में धनबाद जिला अंतर्गत सभी स्तर के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा तथा संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय, केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद \“पिंटू\“, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह सांसद विजय हांसदा, केंद्रीय सदस्य नीलम मिश्रा, रमेश टुडू, कामेश्वर महथा, काजी सेराज अहमद, जग्गू महतो, गुरुचरण बास्की, धनबाद जिला अध्यक्ष लखि सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, महानगर सचिव रामु मंडल, धनबाद जिला अंतर्गत सभी वर्ग संगठनो के अध्यक्ष एवं सचिव तथा धनबाद महानगर अंतर्गत सभी वार्ड समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए | |