search

Jharkhand Weather Update: रांची समेत 17 जिलों में मकर संक्राति को बढ़ेगी ठंड, सुबह-शाम बरतें सतर्कता

deltin33 1 hour(s) ago views 736
  

राज्य में कहीं कहीं हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।



जागरण संवाददाता, रांची-कांके। ठंड के असर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि पिछले दो दिनों से खिली धूप ने राजधानीवासियों को राहत अवश्य दी है। मैक्लुस्कीगंज और कांके का तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। जिस कारण इन क्षेत्रों में भी लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान में बताया गया कि यानी 14 और 15 जनवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। जिससे ठंड से राहत नहीं मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।

इसके बाद अगले तीन दिनों तक यानी 16, 17 और 18 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। शाम ढ़लते ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम ही देखने को मिल रही है।

जिले में ठंड के कारण कोहरे और कनकनी का असर देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा का असर देखने को मिल रहा है।  
तीन दिनों बाद मैक्लुस्कीगंज का पारा एक डिग्री सेल्सियस

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला का 2.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं, कांके का 6.2 डिग्री सेल्सियस तो राजधानी रांची का अधिकतम 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में कहीं कहीं हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।

बताया कि 14 और 15 जनवरी को राज्य के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार, दक्षिणी क्षेत्र पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावा निकटवर्ती मध्य भाग के जिलों रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा,

कोडरमा और धनबाद में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान

  • 14 जनवरी : अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस
  • 15 जनवरी : अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस
  • 16 जनवरी : अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस
  • 17 जनवरी : अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस

कांके को मिली ठिठुरन से राहत, दिन का तापमान चढ़ा

कांके प्रखंड क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम ने राहत भरी करवट ली है। लंबे समय से जारी शीतलहर की तीव्रता में कमी आने से आमजन ने ठंड से कुछ सुकून महसूस किया।

मंगलवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री पर रहा। दिन में निकली हल्की धूप ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया और ठिठुरन से परेशान लोगों के चेहरों पर रौनक लौट आई।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान वर्षा शून्य (0.0 मिमी) रही। वहीं, हवा की रफ्तार 1.4 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई, जिससे सर्दी का असर अपेक्षाकृत कम महसूस हुआ।

सुबह और देर शाम हल्की ठंड अवश्य बनी रही लेकिन दोपहर में धूप खिलने से लोग घरों से बाहर निकलते नजर आए।

मौसम में आई इस नरमी का असर बाजारों और ग्रामीण इलाकों में भी साफ दिखा। दुकानों पर चहल-पहल बढ़ी, वहीं खेत-खलिहानों में कामकाज सामान्य गति से चलता रहा।

हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सुबह और शाम के समय सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को गर्म कपड़े पहनने तथा ठंडी हवा से बचाव करने की हिदायत दी गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
461293

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com