search
 Forgot password?
 Register now
search

25 नदियों के जल से होगा पटेल प्रतिमा का जलाभिषेक, दिल्ली में सरदार @150 अभियान की शुरुआत

deltin33 2025-10-8 06:36:14 views 1273
  25 नदियों के जल से किया जाएगा सरदार पटेल की प्रतीमा का जलाभिषेक। जागरण





जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली सरकार ने सरदार @ 150 अभियान का शुभारंभ किया है।

इस दो माह लंबे राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य युवाओं में एक भारत, आत्मनिर्भर भारत, एकजुट भारत, विकसित भारत का संदेश प्रसारित करना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित यह अभियान राष्ट्रीय एकता, स्वच्छ यमुना, नशामुक्त जीवन और जनभागीदारी का प्रतीक बनेगा।



शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली सचिवालय में प्रेस काॅन्फ्रेंस के दौरान बताया कि इस ऐतिहासिक अभियान के तहत दिल्ली के 15 शैक्षिक जिलों से 150 विद्यार्थी यमुना से जल एकत्र करेंगे।

जिसे देश की 25 प्रमुख नदियों तक पहुंचाया जाएगा। जिनमें झेलम से लेकर मूसी नदी तक शामिल हैं। बदले में इन नदियों का पवित्र जल दिल्ली लाकर पटेल चौक स्थित सरदार पटेल प्रतिमा पर जलाभिषेक किया जाएगा।



31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी के 11 जिलों में एकता पदयात्रा निकाली जाएगी, जो पटेल चौक से नेशनल वार मेमोरियल तक जाएगी।

इसमें लगभग 5,000 विद्यार्थी, युवा, शिक्षक, एनएसएस, एनसीसी और माई भारत के स्वयंसेवक भाग लेंगे। इसके बाद 1 से 25 नवंबर तक दिल्ली के विभिन्न जिलों में 150 किलोमीटर लंबी पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी।

एक नवंबर को लाल किले पर एक भारत श्रेष्ठ भारत आत्मनिर्भर भारत विषय पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रोजेक्शन मैपिंग शो होगा। इसी दिन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के तहत चुने गए 150 विद्यार्थी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (गुजरात) की प्रेरणादायक यात्रा पर जाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



यह भी पढ़ें- हजरत निजामुद्दीन औलिया के उर्स में शामिल नहीं हो सकेंगे पाकिस्तानी! पिछले वर्ष आया था 80 लोगों का दल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com