search

Union Budget 2026 रविवार को ही होगा पेश, तो क्या इस दिन खुली होगी मार्केट; क्या है इसे लेकर अपडेट?

cy520520 2026-1-14 15:27:39 views 863
  



नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2026 का बजट जल्द पेश करने वाली है। हर साल केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाता है। लेकिन इस बार इसकी डेट को लेकर कन्फ्यूजन हो रही थी। क्योंकि इस बार 1 फरवरी को रविवार का दिन है।  

रविवार के दिन पब्लिक हॉलिडे रहता है। केवल जरूरी सेवाएं जैसे हॉस्पिटल, पुलिस दफ्तर इत्यादि के अलावा सब बंद रहते हैं। इसलिए लोगों के मन में सवाल था कि क्या सरकार बजट की तारीख को लेकर चेंज करने पर विचार कर रही है?  

जिसे लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सोमवार को बजट 2026 की तारीख कन्फर्म करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट रविवार, 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। अब सवाल ये है कि क्या इस दिन शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी?
क्या खुली रहेगी मार्केट?

ऐसा पहली बार होगा कि देश का केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश हो रहा है। आमतौर पर बजट वाले दिन शेयर बाजार भी खुला रहता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) की ओर से ये संकेत आया है कि अगर बजट रविवार के दिन पेश किया जा रहा है तो विभाग एक्सचेंज खोलने पर विचार करेगा। हालांकि अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।  

इसे लेकर अंतिम फैसला तब लिया जाएगा, जब सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से घोषणा होगी। वही बीएसई की ओर से कोई भी अपडेट नहीं आया है।  
1 फरवरी को होगा बजट पेश

इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में घोषणा की कि संसद का बजट (Union Budget 2026) सत्र 28 जनवरी को शुरू होगा। यह सत्र 2026 कैलेंडर वर्ष की पहली संसदीय बैठक होगी। रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2026 के बजट सत्र के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने की सरकार की सिफारिश को मंजूरी दे दी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164030