search

कटिहार : पिस्टल गायब होने के मामले में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, दो दारोगा सस्पेंड

LHC0088 2026-1-15 07:56:16 views 825
  

सहायक थाना कटिहार।  



संवाद सहयोगी कटिहार। सहायक थाना के मालखाने से पिस्टल गायब होने के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई। पहली कार्रवाई थानेदार पर हुई। आनंद कुमार से कुर्सी छिन गई है। इन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि सदर एसडीपीओ अभिजीत के नेतृत्व में जांच टीम बनाई गई थी। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर थानेदार को पद से हटाते हुए दो अन्य पुलिस पदाधिकारियों पर भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
थानेदार पद से हटाए गए आनंद कुमार, विभागीय कार्रवाई शुरू

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया गया था। विधानसभा चुनाव के बाद लोहियानगर निवासी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी चंद्रशेखर सिंह जब पिस्टल वापस लेने थाना पहुंचे थे तो उनका पिस्टल मालखाने से गायब पाया गया। थानेदार आनंद कुमार ने अपने बयान में बताया कि पूर्व से अनुज्ञप्ति शस्त्र से संबंधित कार्य करते आ रहे परिपुअनि विकास कुमार को शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों का शस्त्र सत्यापन, रख-रखाव एवं वापस करने तक का दायित्व सौंपा गया था।
अवर निरीक्षक धर्मपाल कुमार ने प्राप्त किया था शस्त्र

इसी क्रम में एक नवंबर को चंद्रशेखर की पिस्टल को पुअनि धर्मपाल कुमार द्वारा प्राप्त कर मालखाना में रखा गया था। 25 दिसंबर को जब चंद्रशेखर सिंह पिस्टल वापस लेने थाना आए तो इसकी सूचना परिपुअनि विकास कुमार को दी गई कि थाना आकर शस्त्र लौटाएं। तदुपरांत विकास कुमार द्वारा बताया गया कि मालखाना में शस्त्र नहीं मिल रहा है। इसके बाद उक्त शस्त्र ढूंढा गया, लेकिन नहीं मिला।
शराब तस्करी मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार

सालमारी (कटिहार)। आजमनगर थाना के तहत शराब तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित को आजमनगर पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, शराब तस्करी के आरोप में जय किशोर यादव के पुत्र नामजद आरोपित सचिन कुमार यादव (30) कई महीनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए आजमनगर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया जिसमें आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166484