LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 349
Mark Carney Meets PM Modi: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। सालों से चले आ रहे कूटनीतिक तनाव के बाद, यह मुलाकात दोनों देशों के रिश्तों को \“रीसेट\“ करने और व्यापारिक व सुरक्षा सहयोग का एक नया अध्याय शुरू करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
व्यापार और यूरेनियम पर बड़ी डील की उम्मीद
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य एजेंडा आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा पर केंद्रित रहा। उम्मीद है कि कनाडा भारत को यूरेनियम की खेप बढ़ाने के लिए एक बड़े समझौते की घोषणा करेगा, जो भारत की परमाणु ऊर्जा जरूरतों के लिए अहम है। दोनों नेताओं ने एक व्यापार समझौते की रूपरेखा तैयार की है, जिसका लक्ष्य 2030 तक आपसी व्यापार को दोगुना कर 70 अरब कनाडाई डॉलर तक पहुंचाना है। दोनों देश व्यापार के लिए अमेरिका पर अपनी अत्यधिक निर्भरता को कम करने और सप्लाई चेन को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/in-bahraich-a-son-attacked-his-family-with-an-axe-over-a-property-dispute-killing-four-and-injuring-one-article-2378077.html]Bahraich Murder Case: संपत्ति विवाद में बेटे ने परिवार को कुल्हाड़ी से काटा, मां-बाप, बहन और दादी की मौत, बड़ा भाई घायल अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 1:59 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/15-maoists-surrender-to-police-in-mahasamund-hand-over-14-weapons-including-3-ak-47-article-2378043.html]Maoist surrender: महासमुंद में 15 माओवादियों ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण, 3 AK- 47 समेत 14 हथियार सौंपे अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 1:00 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/protests-against-khamenei-assassination-from-srinagar-to-lucknow-demonstrators-wave-black-flags-article-2377994.html]Khamenei Killing Protest: श्रीनगर से लखनऊ तक खामेनेई की हत्या का विरोध, काले झंडे लिए सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 12:02 PM
तनाव के बाद रिश्तों में सुधार की कोशिश
सिख कार्यकर्ता की हत्या से को लेकर पिछले कुछ वर्षों में पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के कारण दोनों देशों के संबंधों में काफी खटास आ गई थी। हालांकि, पिछले एक साल से दोनों देशों ने बंद कमरों में सुरक्षा और सूचना साझा करने पर काम किया है, जिससे अब विश्वास बहाली की जमीन तैयार हुई है। मार्क कार्नी की यह चार दिवसीय यात्रा दिखाती है कि कनाडा अब भारत के साथ विवादों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहता है।
मिडल-ईस्ट संकट और घरेलू चुनौतियां
यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया युद्ध की आग में जल रहा है। ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत और जवाबी हमलों ने अंतरराष्ट्रीय माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। पीएम मोदी को देश के भीतर विपक्षी दलों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है, जिन्होंने उनके हालिया इजरायल दौरे को ईरान पर हमलों का मूक समर्थन बताया है। |
|