search

MG Comet EV के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

LHC0088 2026-1-15 08:26:18 views 386
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में MG Motors की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली ईवी MG Comet EV के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी (MG Comet EV Down Payment and EMI) होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
MG Comet EV Price

MG की ओर से Comet EV के बेस वेरिएंट के तौर पर Executive को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम (MG Comet EV Executive Price) कीमत 7.50 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब आरटीओ के लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं देना होगा, लेकिन करीब 32 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद MG Comet EV Executive on road price करीब 7.82 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट Executive को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 5.82 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 5.82 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 9365 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 5.82 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 9365 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप MG Comet EV के लिए करीब 2.04 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 9.86 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला

MG की ओर से Comet EV को इलेक्ट्रिक गाड़ी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Tata Tiago EV के साथ होता है। वहीं कीमत के मामले में इसे Maruti Alto K10, Wagon R, Celerio, Baleno, Fronx, Renault Kwid, Tata Punch जैसी कारों से चुनौती मिलती है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166490