search

राजस्थान: एनएच-56 पर दो बाइक की भिड़ंत, हादसे में तीन दोस्तों की मौत; 2 घायल

Chikheang 2026-1-15 09:26:59 views 942
  

राजस्थान में देर रात बाइकों की टक्कर। प्रतीकात्मक तस्वीर



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रतापगढ़-निंबाहेड़ा नेशनल हाईवे-56 पर बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र के तीन मुंडा चौराहे के पास हुआ, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई और इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई।

पुलिस के अनुसार सेमरथली निवासी दो युवक होटल से भोजन कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान प्रतापगढ़ की ओर से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार युवक कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे।
अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद घायलों को तुरंत उपजिला अस्पताल छोटी सादड़ी पहुंचाया गया, जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में से तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल निंबाहेड़ा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ दिया।

हादसे में धोलापानी थाना क्षेत्र निवासी गंगाराम और छोटू की जिला अस्पताल निंबाहेड़ा में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार हर्षित गोयल पुत्र शैलेंद्र गोयल की उपजिला अस्पताल छोटीसादड़ी में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

घायलों में राहुल मीणा का इलाज जिला अस्पताल निंबाहेड़ा में जारी है, जबकि पंकज पुत्र नंदलाल प्रजापत को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।
विधायक पहुंचे अस्पताल

घटना की सूचना पर पूर्व यूडीएच मंत्री व निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी जिला अस्पताल निंबाहेड़ा पहुंचे। उन्होंने घायलों की स्थिति की जानकारी ली और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168561