search

यूपी दिवस पर नोएडा को मिलेंगे तीन बड़े तोहफे, तीनों परियोजनाओं पर खर्च हुए 47 करोड़ रुपये

LHC0088 2026-1-15 09:27:02 views 1163
  

सेक्टर-38 ए के पास निर्माणाधीन घंटा घर। जागरण



जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा शहर में 24 से 26 जनवरी तक तीन दिवसीय यूपी दिवस मनाया जाएगा। तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्कूल से संपर्क किया जा रहा है।

इसके अलावा नोएडावासियों के लिए तीन प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। नोएडा को पहला स्काईवॉक मिलेगा। श्रीनगर की तर्ज पर क्लॉक टावर बनाया गया है। वहीं, गोदावरी मार्केट का नवीनीकरण किया गया है। यह तीनों परियोजनाएं पर 47 करोड़ का बजट खर्च हुआ है।

बता दें कि सेक्टर-38 ए जीआईपी मॉल के सामने बन रहा क्लॉक टावर का लोकार्पण यूपी दिवस पर किया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि काम अंतिम चरण में है। इससे पहले सेक्टर-128 जेपी गोल चक्कर के पास बनाए गए क्लॉक टावर का शुभारंभ किया जा चुका है।

इस क्लॉक टावर की ऊंचाई करीब 70 फीट है। इसको बनाने में करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये का खर्च किए गए है। यहां घड़ियों को लगा दिया गया है। फिनिशिंग का काम किया जा रहा है।

  

नोएडा के सेक्टर-51 और 52 मेट्रो स्टेशन को जोड़ने के लिए बन रहे स्काईवॉक का काम पूरा कर लिया गया है। यहां लगाए गए ट्रेवलेटर की टेस्टिंग चल रही है। स्काईवॉक नहीं बने होने के कारण अभी लोगों को स्टेशनों से नीचे उतरकर पैदल आना-जाना पड़ता है। सड़क किनारे बने फुटपाथ के जरिए लोग आते-जाते हैं। लोगों की सुविधा के लिए फ्री में लगाए गए ई-रिक्शे भी बंद हो चुके हैं।

स्काईवॉक करीब 450 मीटर लंबा और छह मीटर चौड़ा है। एक तरफ यह स्काईवॉक एनएमआरसी के सेक्टर-51 स्टेशन और दूसरी तरफ डीएमआरसी के सेक्टर-52 स्टेशन से जोड़ रहा है। मेट्रो से दिल्ली और नोएडा से ग्रेनो की ओर जाने वालों को इस इंटरचेंज पर स्टेशनों से नीचे उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे स्काईवॉक के जरिये आ-जा सकेंगे। लोगों की सहूलियत के लिए यहां पर 10 ट्रेवलेटर भी लगाए गए हैं। यह ट्रेवलेटर करीब 250 मीटर हिस्से में बीच-बीच में लगे हैं।

यह भी पढ़ें- नोएडा शहर की शान बढ़ाएगा कंवेंशन एंड हैबिटेट सेंटर, प्राधिकरण को मिलेगा 3000 करोड़ का राजस्व  

सेक्टर-37 स्थित गोदावरी मार्केट का नवीनीकरण किया जा रहा है। इसका काम पूरा कर लिया गया है। नोएडा में ब्रह्मपुत्र मार्केट के बाद दूसरा बाजार है, जिसका नवीनीकरण किया गया है। सेक्टर-37 गोदावरी मार्केट करीब 40 साल पुरानी है। यहां भूतल पर 38 दुकान और पांच क्योस्क है। इस मार्केट के प्रथम तल पर पांच हाल है। यहां रोजाना हजारों की संख्या में फुटफाल है। इसे दोबारा से डिजाइन करके बनाया गया है। फसाड लाइट लगाई गई है। जिस पर करीब 2.34 करोड़ रुपये खर्च किए गए है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166407