search

जीएनडीयू के 50वें दीक्षांत समारोह में आज पहुंचेगी राष्ट्रपति मुर्मू, 463 विद्यार्थियों को दी जाएंगी डिग्रियां

LHC0088 2026-1-15 10:57:26 views 836
  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर 12 बजे अमृतसर के जीएनडीयू में पहुंचेंगी।  



जागरण संवाददाता, अमृतसर। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जीएनडीयू) के 50वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर 12 बजे अमृतसर पहुंचेंगी। इस विशेष अवसर पर विश्वविद्यालय के 463 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 74 अंडरग्रेजुएट, 102 पोस्टग्रेजुएट, 270 पीएचडी डिग्रियां शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मेमोरियल मेडल भी प्रदान किए जाएंगे।

राष्ट्रपति मुर्मू के दौर को देखते हुए पंजाब पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए हैं। अमृतसर के साथ-साथ गुरदासपुर, जालंधर, तरनतारन और लुधियाना से 2500 से अधिक अतिरिक्त पुलिसकर्मी शहर में तैनात किए गए हैं। पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित है, जबकि अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें- अकाल तख्त में आज पेश होंगे मुख्यमंत्री मान, धार्मिक टिप्पणियों पर जत्थेदार गड़गज के समक्ष रखेंगे पक्ष

  
सुरक्षा को देखते हुए जीएनडीयू में कई लेयर सुरक्षा कवच तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें- जालंधर में दो दुकानों के ताले तोड़ चोरी; लोगों ने पीछा किया, अंधेरे में चोर हुआ फरार
राज्यपाल और मुख्यमंत्री मान भी होंगे शामिल

कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद बिक्रम साहनी और अमृतसर लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला भी मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा नाकों की संख्या बढ़ाई है तथा वीआईपी मूवमेंट के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है।
तीसरा अवसर, जब राष्ट्रपति कर रहे जीएनडीयू का दौरा

जीएनडीयू के 56 साल के इतिहास में यह तीसरा अवसर है जब कोई भारतीय राष्ट्रपति संस्थान का दौरा कर रहा है। वर्ष 1969 में तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी। इसके बाद 31 अगस्त 2004 को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम यहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब अध्ययन केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दीक्षांत मंच, सुरक्षा प्रबंध, अतिथि सत्कार और विद्यार्थियों को डिग्री वितरण की प्रक्रिया को विशेष रूप से व्यवस्थित किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा विश्वविद्यालय और प्रदेश दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- \“झाड़ू लगाते बीती जिंदगी, लेकिन नौकरी आज भी अस्थायी...\“, हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को लगाई फटकार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166487