search

अमेरिका में भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार, अपने ही दो बच्चों की हत्या का लगा आरोप

Chikheang 2026-1-15 13:57:28 views 1016
  

भारतीय मूल की महिला बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार। फोटो - X



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के न्यू जर्सी में भारतीय मूल की 35 वर्षीय महिला पर अपने दो बच्चों की हत्या का आरोप लगा है। इस घटना के बाद पूरे न्यू जर्सी में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी महिला की पहचान प्रियथारसिनी नटराजन के रूप में हुई है, जो न्यू जर्सी के हिल्सबर्ग में रहती थी। मंगलवार को अमेरिका पुलिस ने नटराजन को हिरासत में लिया। महिला को समरसेट काउंटी कोर्ट में पेश किया गया है।
पिता ने दी जानकारी

अदालत में कार्रवाई के दौरान एडवोकेट जॉन मैकडॉनल्ड ने बताया कि हत्या 13 जनवरी 2026 को हुई थी। उसी दिन लगभग 6:45 बजे एक व्यक्ति ने 911 पर फोन करते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी।

जॉन के अनुसार, फोन करने वाला व्यक्ति शायद मृतक बच्चों का पिता था। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने बच्चों के साथ कुछ किया है। दोनों बच्चों की उम्र 5 साल और 7 साल थी। जब वो काम से घर लौटा, तो उसने दोनों बच्चों को अचेत अवस्था में पाया।
बेडरूम में मिले बच्चों के शव

जानकारी मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों बच्चों के शव बेडरूम में पड़े मिले। घटनास्थल पर शिकायत करने वाला व्यक्ति और नटराजन भी मौजूद थे। पुलिस की मेडिकल टीम ने बच्चों को होश में लाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन वो नाकामयाब रहे।
जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने नटराजन को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बच्चों की पहचान गुप्त रखी है। वहीं, मामले से जुड़ी कोई भी औपचारिक जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- मां की तलाश में 41 साल बाद भारत आए डच मेयर, नागपुर में जन्म के 3 दिन बाद ही छोड़ गई थी अनाथालय
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168661