search

पलामू में फोरलेन सड़क निर्माण के नाम पर अवैध मिट्टी खनन, चार एकड़ भूमि ध्वस्त; दर्जनों पेड़ उखाड़कर फेंके

Chikheang 2026-1-15 14:26:37 views 666
  

फोरलेन सड़क निर्माण के नाम पर अवैध मिट्टी खनन



संवाद सूत्र, सतबरवा (पलामू)। प्रखंड क्षेत्र में फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है, लेकिन इस निर्माण कार्य की आड़ में कई स्थानों पर बिना अनुमति के मिट्टी उठाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण विभाग ने वैभव कंपनी को मिट्टी भराव के लिए अधिकृत किया है।  

इसी क्रम में बकोरिया गांव स्थित खाता संख्या 555, प्लाट संख्या 4216 की भूमि को निशाना बनाया गया है। खतियान के अनुसार यह भूमि गैरमजरूआ खास है और इसका कुल रकबा 7 एकड़ 30 डिसमिल दर्ज है।
पेड़-पौधों को भी उजाड़ दिया

आरोप है कि कंपनी ने भूमि पर स्थित छोटे पहाड़नुमा टीलों को काटकर लगभग चार एकड़ क्षेत्र को पूरी तरह से धराशायी कर दिया। साथ ही बड़ी संख्या में पेड़-पौधों को भी उजाड़ दिया गया। इस जमीन पर गांव की दरीबन बीबी ने 80 डिसमिल और शाहीन परवीन व जमीला बीबी ने 1 एकड़ 30 डिसमिल भूमि पर दावेदारी की है।  

पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि मिट्टी का उठाव एनएचएआई कर रहा है, लेकिन किसके आदेश और संरक्षण में यह कार्य हो रहा है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। बकोरिया पंचायत के अरुण साहू और मुखिया संतोष उरांव ने भी उठाव की पुष्टि की, लेकिन उन्हें भी आदेश देने वाले के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
फोटो और वीडियो भेजकर प्रतिक्रिया मांगी गई

संबंधित सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन दो बार कॉल करने के बावजूद उन्होंने रिसीव नहीं किया। उनके मोबाइल पर जीपीएस लोकेशन के साथ मिट्टी उठाव के फोटो और वीडियो भेजकर प्रतिक्रिया मांगी गई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। वहीं, बकोरिया पंचायत के कर्मचारी विकास मिंज ने भी कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।


रैयती भूमि से मिट्टी का उठाव करने पर संबंधित कंपनी को रॉयल्टी जमा करनी होगी। बिना अनुमति मिट्टी उठाव नहीं किया जा सकता। यदि गैरमजरूआ भूमि से मिट्टी उठाई गई है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अंचल के सीओ की होगी।- सुनील कुमार, जिला खनन पदाधिकारी, पलामू।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168572