search

Railway News: वाराणसी में बदलने जा रहा है इस ट्रेन का टर्मिनल स्टेशन, 21 मार्च से होगा बदलाव

Chikheang 2026-1-15 14:56:37 views 1072
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाराणसी से मुंबई के बीच चलने वाली महानगरी एक्सप्रेस का टर्मिनल स्टेशन 21 मार्च से बदल जाएगा। अब यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन (कैंट स्टेशन) के बजाय बनारस स्टेशन से बनकर चलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार गाड़ी संख्या- 22178 महानगरी एक्सप्रेस बनारस स्टेशन से पूर्वाह्न 9:45 बजे प्रस्थान करेगी। जो अगले दिन पूर्वाह्न 11:40 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (मुंबई) पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या- 22177 महानगरी एक्सप्रेस 20 जनवरी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल स्टेशन से रात्रि 12:15 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन वाराणसी जंक्शन के स्थान पर सुबह 3:45 बजे बनारस स्टेशन आएगी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ-रायबरेली रेलखंड पर 130 KM/H की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, 45 मिनट में पूरा होगा रायबरेली से लखनऊ का सफर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168650