search

1 घंटे 50 मिनट की महा फ्लॉप की OTT पर बदली किस्मत, साइकोलॉजिकल-हॉरर थ्रिलर है बेहद खतरनाक

deltin33 2026-1-15 15:57:38 views 1236
  

ओटीटी पर फ्लॉप फिल्म का कमाल (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म अक्सर देखा जाता है कि कोई न कोई नई फिल्म या वेब सीरीज चर्चा का विषय बनती है। हाल ही में 2025 की एक फ्लॉप मूवी को ऑनलाइन रिलीज किया गया है, जो बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई। लेकिन ओटीटी पर आने के बाद इस 1 घंटा 50 मिनट की फिल्म की तकदीर मानो जैसे एक झटके में बदल गई है।

साइकोलॉजिकल और हॉरर थ्रिलर जॉनर वाली ये फिल्म ओटीटी पर आते ही छाई है और मस्ट वॉच बन चुकी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के बारे में जिक्र किया जा रहा है।  
ओटीटी पर छाई ये फ्लॉप फिल्म

जिस फिल्म के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, वह एक मल्टी स्टारर मूवी है। इस मूवी की कहानी में कई किरदार अलग-अलग वजहों से एक दूसरे जुड़े हुए हैं। जिनमें एक शख्स है, जिसे भूत दिखाई देते हैं और एक बाबा है, जो अपनी काली शक्तियों के दम पर लोगों को भूत-प्रेत से आजादी दिलाता है। उस बाबा पर एक लड़की और लड़के को संदेह होता है, जिसके चलते वह लड़की इस बाबा की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करती है और उसका भांडा फोड़ना चाहती है।  

  

यह भी पढ़ें- \“Maa\“ और \“Kannapaa\“ के डर से टल गई Sonakshi Sinha की Nikita Roy की रिलीज डेट, मेकर्स ने दी जानकारी

लेकिन इस चक्कर में वह लड़की कई ऐसे अश्विनीय चीजों को सामना करती है, जिसकी उसने शायद ही कभी कल्पना की हो। सच की तह तक पहुंचने के लिए वह लड़की बुरी तरह फंसती हुई चली जाती है। लेकिन क्या वह इससे पार पा पाती है या नहीं उसके लिए आपको फिल्म निकिता रॉय (Nikita Roy) देखना पड़ेगा।  

  

हॉरर और साइकोलॉजिकल थ्रिलर निकिता रॉय को हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज किया गया है। ओटीटी पर आते ही इस फ्लॉप फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये मूवी टॉप-5 में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। अगर आपने अभी तक निकिता रॉय नहीं देखी है तो जियो हॉटस्टार पर जाकर ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं।
निकिता रॉय की दमदार कास्ट

कुश एस सिन्हा के निर्देशन में बनी निकिता रॉय में सोनाक्षी सिन्हा, अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सोहेल नायर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया। इन सभी सेलेब्स ने अपने दमदार अभिनय से ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन किया है। बता दें कि निकिता रॉय के डायरेक्टर कुश सोनाक्षी सिन्हा के भाई हैं।   

यह भी पढ़ें- Nikita Roy OTT Release: कब और कहां देखें सोनाक्षी सिन्हा की हॉरर मिस्ट्री, थिएटर के बाद ओटीटी पर दे रही दस्तक
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477498