search

मोहाली में पूर्व एएजी की पत्नी की हत्या में तीसरी गिरफ्तारी, दो भाइयों ने मौसी के लड़के के साथ मिल दिया था वारदात को अंजाम

cy520520 2026-1-15 17:58:01 views 901
  

गिरफ्तार आरोपित नितिन उत्तर प्रदेश का रहने वाला।



जागरण संवाददाता, मोहाली। पूर्व एएजी कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी अशोक कुमारी की हत्या और लूट के मामले में तीसरे आरोपित को भी पुलिस ने दबोच लिया है। एसएसपी हरमिंदर सिंह हंस ने बताया कि इस कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने 48 घंटे के भीतर घर के नौकर और मुख्य आरोपित नीरज सिंह को एक जनवरी को गिरफ्तार किया था। नीरज उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का रहने वाला है।  

इसके बाद दूसरे आरोपित नीरज के सगे भाई राहुल सिंह को 7 जनवरी को गिरफ्तार किया गया। अब तीसरे आरोपित नितिन को भी फतेहपुर से गिरफ्तार किया है। नितिन नीरज की माैसी का लड़का है।

पुलिस ने बताया कि कृष्ण कुमार गोयल के दामाद यतीराज सिंह के बयान के आधार पर थाना फेज-1 में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि मुख्य आरोपित नीरज सिंह गोयल परिवार के घर में घरेलू नौकर के रूप में काम करता था और उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं और उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए हैं। मामले की जांच गहराई से जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि आगे और तथ्य सामने आएंगे। बता दें कि 29 और 30 दिसंबर 2025 की रात पूर्व एएजी के घर में घुसकर लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164139