search

जमुई में स्कूल की छत को बना दिया खलिहान, छत के ऊपर लगा दिया धान की पुंज

Chikheang 2026-1-15 21:56:53 views 766
  



संवाद सहयोगी, जमुई। जमुई में सरकारी विद्यालय का एक नया कारनामा सामने आया है, जिसने शिक्षा विभाग पर सवाल खड़ी कर दी है। यहां पढ़ाई नहीं बल्कि खलिहान बनाने के लिए विद्यालय का संचालन हो रहा है। बाहर से सुंदर और सुसज्जित दिखने वाले विद्यालय भवन को क्षातिग्रस्त करने की तैयारी की जा रही है।

दरअसल, सोनो प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय हथिया पत्थर की छत को खलिहान का रूप दे दिया गया है और छत के ऊपर धान के कई पुंज लगा दिए गए हैं। जिसका वीडियो गुरुवार की दोपहर सामने आई है, जो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। विद्यालय की छत पर पुंज बने होने का वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

  

वहीं इस वीडियो से विद्यालय प्रबंधन के बीच भी हड़कंप मचा हुआ है। अब सवाल यह उठ रहा है कि शिक्षा के मंदिर को खलिहान कैसे बनाया जा सकता है। नीचे बच्चे पढ़ते हैं जिस वजह से किसी भी अनहोनी घटनाओं की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। बरसात के दिनों में बारिश से नेवारी के सड़ने- गलने और छत पर पानी के जमा होने से छत के क्षातिग्रस्त होने की भी संभावना बन गई है।

यह कार्य विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही को दर्शाता है। विद्यालय की छत को खलिहान बनाने की अनुमति किसने दी है और किसने धान की पुंज लगाई है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है, ग्रामीण के द्वारा धान की पुंज लगाने की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि इस संबंध में विद्यालय प्रभारी से बात नहीं हो पाई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168650