search

दिल्ली के जगतपुर फ्लाईओवर पर संदिग्ध हालत में घायल मिले युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Chikheang 2025-10-8 08:05:51 views 1274
  युवक की संदिग्ध हालत में मौत, पिता ने लगाया हत्या का लगाया आरोप





जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रविवार दोपहर के समय जगतपुर फ्लाईओवर पर युवक जख्मी हालत में मिला। एक युवक ने ऑटो में डालकर पीड़ित को संत परमानंद अस्पताल, सिविल लाइंस में भर्ती कराया, बाद में परिजन युवक को एक अन्य निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान सोमवार को युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान आशीष के रूप में हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



आशीष के पिता ताराचंद ने अज्ञात लोगों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस परिवार के आरोपों से इनकार कर रही है। पुलिस अधिकारी इसे सड़क हादसा बता रहे हैं। वजीराबाद थाना पुलिस ने इस संबंध में सड़क हादसे का मामला भी दर्ज कर लिया है।

पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा जिस युवक ने आशीष को अस्पताल में भर्ती कराया था, उससे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का भी मुआयना किया है। आशीष का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया है।



यह भी पढ़ें- दिल्ली के OBC आयोग के पूर्व चेयरमैन से लाखों की ठगी, दूध के चक्कर में कैसे फंस गए भूपेंद्र सिंह?

पुलिस के मुताबिक, आशीष परिवार के साथ गोपालपुर, उत्तरी दिल्ली में रहते थे। आशीष घर के पास ही परचून की दुकान चलाते थे। रविवार दोपहर के समय यह पैदल ही जगतपुर फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। इस बीच इनके साथ हादसा हुआ।



वहां से गुजर रहे युवक ने किसी तरह इनकी उंगली लगातार मोबाइल का लाक ढूंढा और परिवार को खबर दी। बाद में युवक खुद ही आटो में डालकर पीड़ित को संत परमानंद अस्पताल ले गया। वहीं से तिमारपुर थाना पुलिस को खबर मिली। जब तक पुलिस वहां पहुंची, आशीष के पिता उसे एक अन्य निजी अस्पताल ले गए।

सोमवार सुबह जब आशीष की मौत हुई तो उसके पिता ने अशोक विहार के निजी अस्पताल से काल कर दी। वहां तिमारपुर थाना पुलिस पहुंची। जांच में पता चला कि मामला वजीराबाद का है। बाद में वजीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का शव मोर्चरी भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच की तो आशीष की मौत सड़क में होने का पता चला।



यह भी पढ़ें- दिल्ली के पालम में रोड रेज में हत्या, मूक बधिर ने कार टच होने पर स्कूटी सवार को पीट-पीटकर मार डाला
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244