search

NCHM JEE 2026: होटल मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 25 तक कर सकेंगे अप्लाई

Chikheang 2026-1-15 23:27:16 views 1213
  

एनसीएचएम जेईई 2026 के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, पटना। राष्ट्रीय होटल प्रबंधन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एनसीएचएम जेईई ) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। पहले यह अंतिम तिथि 25 जनवरी निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 मार्च (शाम 5 बजे तक) कर दिया गया है।

यह फैसला नेशनल काउंसिल फार होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलाजी (एनसीएचएमसीटी ) के अनुरोध पर लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो सकें।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक तिथि बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य अधिक छात्रों को आवेदन का अवसर देना, दूर-दराज के क्षेत्रों के अभ्यर्थियों तक फायदा पहुंचाना और परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ने के बाद बेहतर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई गई है। पात्रता, परीक्षा पैटर्न, नियम और शर्तें पहले जैसे ही रहेंगे।

एनटीए ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें, ताकि पेमेंट फेल होने, तकनीकी दिक्कत या फार्म अधूरा रह जाने जैसी समस्याओं से बचा जा सके। छात्र नियमित रूप से वेबसाइट www.nta.ac.in या https://exams.nta.nic.in/nchm-jee/ देखते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- बिहार के लिए नई कनेक्टिविटी, मुजफ्फरपुर होकर गुजरेगी नई अमृत भारत ट्रेन, जाने इसकी खासियत?

यह भी पढ़ें- भोजपुरी सिंगर बाबुआ विनोद के भतीजे की मौत, आरा स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर गई जान

यह भी पढ़ें- पश्चिमी चंपारण में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार गाड़ी ने शिक्षक की ले ली जान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168664