search

पटना में देर रात पुलिस मुठभेड़, लूटकांड आरोपी के पैर में मारी गोली; दो हथियार बरामद

LHC0088 2026-1-16 01:26:17 views 577
  

पुलिस मुठभेड़ में लूटकांड के आरोपी के पैर में लगी गोली। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, पटना। मनेर थाना क्षेत्र के रतन टोला में गुरुवार की रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूटकांड के आरोपित के पैर में गोली मार दी गई। जमीन पर गिरते ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटनास्थल से दो हथियार भी बरामद किए गए हैं। घायल आरोपित की पहचान मनेर के चौरासी निवासी नीतिश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उसके दो अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस उसकी निशानदेही पर लूट के प्रयास में इस्तेमाल हुए हथियार बरामद करने गई थी। तभी उसने छिपाए गए हथियार से पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक राउंड फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। उसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसके पूर्व के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।

बीते नौ जनवरी की रात मनेर थाना क्षेत्र के काजी मुहल्ले में स्थित गणपति ज्वेलर्स के मालिक विजय कुमार सोनी के पुत्र संजय कुमार सोनी दुकान बंद कर बाइक से कटहरा मुहल्ले के रास्ते अपने घर जा रहे थे। तभी पहले से ही घात लगाकर मौजूद बाइक सवार तीन अपराधियों ने कट्टा भिड़काकर व्यवसायी को रास्ते में रोक लिया। उनके गले से चेन व जेब से अन्य सामान छीनने का प्रयास किया।

विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली व्यवसायी के कंधे में जा लगी थी। घटना के बाद सिटी एसपी पश्चिमी ने विशेष टीम का गठन किया। विशेष टीम में दानापुर एएसपी समेत मनेर थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। छानबीन के बाद पुलिस ने लूट के प्रयास के दौरान गोली मारने वाले आरोपित की पहचान नीतिश कुमार के रूप में की। गुरुवार को उसे दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद वारदात में इस्तेमाल हथियार के बारे में जानकारी ली गई। उसने उस हथियार के बारे में बताया और बरामदगी के लिए पुलिस को रतन टोला घाट पर ले जाया गया।

मौका मिलते ही उसने छिपाए गए हथियार से ही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। वह गोली आरोपित के पैर में लग गई। सिटी एसपी ने बताया कि उसके खिलाफ पुलिस की गिरफ्त से भागने का भी एक मामला दर्ज किया जाएगा। घटनास्थल पर सिटी एसपी के साथ मनेर और आसपास के थानों की पुलिस पहुंची थी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166478